20 वर्षीय युवक को अपराधियों ने आंख में गोली मारकर की हत्या।युवक सलखुआ थानां क्षेत्र के गोठ टोला का था रहने वाला।पुलिस जांच में जुटी
20 वर्षीय युवक को अपराधियों ने आंख में गोली मारकर की हत्या।युवक सलखुआ थानां क्षेत्र के गोठ टोला का था रहने वाला।पुलिस जांच में जुटी

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी :-* 20 वर्षीय युवक को अपराधियों ने आंख में गोली मारकर की हत्या।युवक सलखुआ थानां क्षेत्र के गोठ टोला का था रहने वाला।पुलिस जांच में जुटी।
*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले से ख़बर आ रही है जहां बीते देर शाम जिले के सलखुआ थानां के गोठ टोला का रहने वाला युवक को मानसी थानां अंतर्गत धमहारा स्टेशन प्लेट फॉर्म न 2 पर आंख में गोली मारकर हत्या कर दी।मृतक युवक बबलू यादव के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में पहचान हुई है।वहीं पुलिस मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर देर रात पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर जुटी तफ्तीश में।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक का नाम नीतीश कुमार है जिसकी उम्र 20 वर्ष है और सलखुआ थानां अंतर्गत गोठ टोला का रहने वाला बताया जा रहा है।बीते कल गुरुवार को युवक कुछ लोगों के साथ पार्टी कर रहा था उसी दौरान किसी बात को लेकर बहस हुई और उक्त युवक को आंख में गोली मारकर हत्या कर अपराधी फरार हो गया।घटना मानसी थानां अंतर्गत धमहारा स्टेशन प्लेट फॉर्म न 2 कि बतायी जा रही है।परिजन को सूचना मिलते ही उक्त स्थल पर पहुंचकर नजदीक के पीएचसी सिमरीबख्तियारपुर ले गया जहां डॉ ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं इस घटना को लेकर मृतक के दोस्त पुष्कर कुमार की माने तो ये लोग धमहारा स्टेशन के पास एक दुकान में फ्राई भात खा रहा था और पार्टी कर रहा था।उसके बाद खाना खाकर ये सभी लोग ओवर ब्रिज टप करके स्टेशन के प्लेट फॉर्म न 2 पर गया।उसी में से एक लड़का ऐसा था जो इसपर गोली चला दिया। एक फायर ऊपर किया और दूसरी गोली इसके आंख में मारकर फरार हो गया।हम पुलिस से मांग करते हैं जो लड़का ऐसा काम किया है उसकी अविलंब गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाय।
Subscribe to my channel


