
*मोहर्रम पर्व को लेकर शांति बैठक*
(अरविन्द कुमार जिला प्रभारी मधेपुरा)
दिनांक 14/07/2023
रतवारा ओपी थाना के सोनामुखी केंप में शुक्रवार को मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। आयोजित बैठक का अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश कुमार कर रहे थे। शांति समिति के बैठक में उन्होंने कहा कि मोहर्रम के दौरान शांति भंग करने वाले उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने शांति समिति के बैठक में शामिल सभी प्रबुद्ध जनों से पर्व के दौरान शांति स्थापित करने में सहयोग बटाने का अपील किया। एसडीपीओ ने बताया कि 19 जुलाई से 30 जुलाई तक होने वाली मोहर्रम पर्व के दौरान 29 जुलाई व 30 जुलाई ताजिया के साथ आयोजित मेला को लेकर थाना क्षेत्र में सुखाड़ घाट व मुस्लिम टोला बड़गांव को चिन्हित कर दंडाधिकारी सहित पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल को तैनात किया गया है। जिससे उपद्रवी और शरारती तत्वों पर नकेल कसा जा सकेगा। उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों से दूसरे समुदाय के धार्मिक स्थलों के पास ना रुकने का सलाह दिया। वही बीडीओ निशांत कुमार ने कहा की एसडीएम सर के आदेशानुसार मोहरम पर्व को लेकर निकाली गई जुलूस का प्रशासन के द्वारा वीडियोग्राफी कराया जाएगा जिससे उपद्रवियों करने वाले व्यक्ति का आसानी से पता चल जाएगा। मौके पर उपस्थित अंचलाधिकारी शाहिद अख्तर, बीपीआरओ समीक्षा झा, थानाध्यक्ष प्रमोद प्रसाद, एएसआई विनोद चौधरी, अजय कुमार रंजन व सत्येंद्र कुमार, मुखिया पुनम कुमारी, मुखिया प्रतिनिधि अरुण कुमार भगत, रामलाल सिंह, पंसस चतुरानंद गुप्ता, पंसस प्रतिनिधि कपिलदेव शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि अरविंद मंडल, प्रबुद्ध जन, मो. इसाक, मो. असगर, मो. गुलाम मुस्तफा, मनोज शर्मा आदि शामिल थे
Subscribe to my channel


