Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

पुलिस की पिटाई से गिरफ्तार शराब कारोबारी का इलाज के दौरान मौत। परिजन ने लगाए पुलिस पर गंभीर आरोप।

पुलिस की पिटाई से गिरफ्तार शराब कारोबारी का इलाज के दौरान मौत। परिजन ने लगाए पुलिस पर गंभीर आरोप।

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* पुलिस की पिटाई से गिरफ्तार शराब कारोबारी का इलाज के दौरान मौत। परिजन ने लगाए पुलिस पर गंभीर आरोप।

*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले से ख़बर आ रही है जहां देर रात रविवार 10 जुलाई को एक 35 वर्षीय कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गयी।कैदी शराब मामले को लेकर शुक्रवार 7 जुलाई को गिरफ्तार हुआ था और शनिवार को जेल गया था।बीते कल देर रात जेल में अचानक तबियत खराब हुई तो जेल पुलिस के द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया जहां देर रात इलाज के दौरान मौत हो गयी।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक कैदी का नाम दिलीप सादा है जो पतरघट ओपी क्षेत्र के चोवनियाँ गांव वार्ड नं 2 का रहने वाला था।बीते शुक्रवार को शराब मामले को लेकर पतरघट पुलिस के द्वारा दिलीप सादा की गिरफ्तारी की गई थी और शनिवार को देर साम जेल भेजा गया था। बीते कल रविवार को जेल में अचानक तबियत खराब हो गयी उसके बाद जेल पुलिस के द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी।
वहीं मृतक के परिजन की अजय सादा की माने तो पतरघट ओपी पुलिस के द्वारा शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया था।गिरफ्तार करने के बाद उसकी पुलिस के द्वारा बहुत पिटाई की गई थी।उसके बाद उसको थानां लाया और वहां भी बेहरहमी से पीटा। उसके बाद सुबह में मेडिकल जांच के लिए ले गया वहां भी कुछ नहीं निकला।उसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।जेल में भी ठीक ही था लेकिन अचानक कैसे जेल में मौत हुई ये हमको पता नहीं है।उन्होंने ये भी कहा कि पुलिस के मार से ही मौत हुई है क्योंकि वह बीमार नहीं था जेल में।
वहीं इस मामले को लेकर पतरघट ओपी प्रभारी अमरेंदर ज्ञानेंद्र ने मारपीट की बात को सिरे से खारिज करते हुए बताया कि ये बेबुनियाद बात है ।उसके साथ कोई मारपीट नहीं कि गयी थी। ये शराब कारोबारी था और शराब मामले में इसको जेल भेजा गया था।पहले से भी ये अस्वस्थ चल रहा था।अचानक तबियत खराब होने से इसकी मौत हुई है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com