Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

असावर माता मंदिर में नहीं हो रहा विद्युत कनेक्शन

असावर माता मंदिर में नहीं हो रहा विद्युत कनेक्शन

Spread the love

* चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़

असावर माता मंदिर में नहीं हो रहा विद्युत कनेक्शन , पुजारी का आरोप – महंत की दबंगई के चलते नहीं हो रहा कनेक्शन*

चित्रकूट के वाल्मीकि आश्रम में स्थित असावर देवी माता के प्राचीन मंदिर में विद्युत आपूर्ति की समस्या के निराकरण के लिए प्रयासरत पुजारी शंकर दयाल द्विवेदी ने महंत भरतदास के ऊपर बिजली कनेक्शन न होने देने का गंभीर आरोप लगाया है । पुजारी ने बताया की उन्होंने इस संबंध में एसडीओ से कर्वी में जाकर मुलाक़ात की थी तो उन्होंने बताया था की पुजारी जी आपके मंदिर के नाम पुराना कनेक्शन अभी चालू है जिसे आप शुरू करवा लीजिए । उन्होंने जेई को निर्देश भी दिये थे की जल्द से जल्द तार खींचकर कनेक्शन जोड़ दें और मीटर लगा दें । लेकिन जैसे ही शनिवार को तार जोड़ने की प्रक्रिया शुरू हुई तो पुनः पुलिस को फ़ोन करके बुलाया गया और जबरन इस प्रक्रिया को रोक दिया गया । पुजारी ने बताया कि पुलिस पूरी तरह से दबाव में काम कर रही है और कल हमारे भतीजों के साथ पुलिस ने गाली गलौज किया और हमें ही उल्टा धमकाया । उन्होंने ज़िलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से अपील की है की असावर माता मंदिर में विद्युत कनेक्शन करवाया जाए जिससे विद्युत आपूर्ति में किसी तरह की समस्या न हो । किस तरह से मंदिर के पुजारी को परेशान किया जा रहा विद्युत विभाग द्वारा क्या हिंदू धर्म स्थलों पर इसी तरह कार्य होते रहेंगे कब समझेंगे जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी आखिर कब तक परेशान करेंगे पुजारी जी को सूत्रों द्वारा जानकारी प्राप्त

मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com