Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा नगर निगम में जीते प्रत्याशियों का हुआ शपथ-ग्रहण। मेयर और उप मेयर ने कहा- शहर में जलजमाव की समस्या को करेंगे दूर।

सहरसा नगर निगम में जीते प्रत्याशियों का हुआ शपथ-ग्रहण। मेयर और उप मेयर ने कहा- शहर में जलजमाव की समस्या को करेंगे दूर।

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* सहरसा नगर निगम में जीते प्रत्याशियों का हुआ शपथ-ग्रहण। मेयर और उप मेयर ने कहा- शहर में जलजमाव की समस्या को करेंगे दूर।

*एंकर :-* ख़बर बिहार के सहरसा जिले से आ रही है जहां आज मंगलवार 27 जून को सहरसा के जवाहर विकास भवन के सभागार में जिलाधिकारी वैभव कुमार मेयर ,उपमेयर,और 46 वार्ड के सभी वॉड पार्षद को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।सबसे पहले जिलाधिकारी वैभव कुमार मेयर बेनप्रिया को गोपनीयता की शपथ दिलाई उसके बाद उपमेयर गुड्डू हयात को गोपनीयता की शपथ दिलाई।तत्पश्चात 46 वार्ड पार्षद को भी गोपनीयता का शपथ दिलाया गया।
शपथ ग्रहण कराने बाद जिलाधिकारी वैभव कुमार ने मीडिया से कहा कि 27 जून 2023 को सभी नगर निगम सहरसा के निर्वाचित माननीय मुख्य पार्षद माननीय उप मुख्य पार्षद और सभी 46 वार्ड पार्षद को विकास भवन के सभागार में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।सभी लोगों का हस्ताक्षर मिलान कराया जा रहा है।विधि व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सजग है।और हम उमीद करेंगे नया नगर निगम के मुख्य पार्षद महोदया,उप मुख्य पार्षद और सभी वार्ड पार्षद अच्छा कार्य करेंगे जिले के विकास के लिए।
वहीं मुख्य पार्षद महोदया बेनप्रिया की माने तो उन्होंने कहा कि सबसे पहले तो प्रशासन को साथ लेकर चलेंगे।उसके बाद मानसून गिर गया है।सबसे पहले जल जमाव की जो समस्या है उसको दूर करने का प्रयास करूंगी ताकि लोगों को दिक्कत नहीं हो।और इतना जल्दी तो परमानेंट काम नहीं कर पाऊंगी।उन्होंने ये भी बताया कि जाम की भी समस्या पर काम किया जाएगा।
वहीं उपमेयर गुड्डू हयात की माने तो सबसे पहले सहरसा में जो जल जमाव की जो समस्या है उसपर काम करेंगे ।मेयर महोदया से इस पर बातचीत हुई है हमलोग सबसे पहले जल जमाव की समस्या को दूर करने का प्रयास करूंगा।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com