कबीर दास जी के जन्मदिवस पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया
कबीर दास जी के जन्मदिवस पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया

जनपद आगरा के हाथरस रोड पर स्थित कबीर आश्रम से निकल कर आ रही है जहां पर कबीर दास जी के जन्मदिवस पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजक संत कबीर वेलफेयर सोसाइटी के श्री आरपी सिंह ने बताया कि आज कबीर आश्रम में कबीर दास जी के जन्म दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें बहुत दूर-दूर से पधारे भक्त गणों ने अपनी अपनी अपनी प्रस्तुतियां दी तथा कबीर दास जी का गुणगान किया तथा इस अवसर पर सभी ने उनके द्वारा बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर समाजसेवी, सेवानिवृत्त अध्यापिका, पूर्व जेलर की पत्नी, व रेडियो आर्टिस्ट आकाशवाणी आगरा श्रीमती उमा गौतम के गीत की प्रस्तुति पर श्रोता झूम उठे तथा उन्होंने खूब तालियां बटोरी कार्यक्रम के समापन पर श्रोताओं के लिए जलपान एवं भोज का भी आयोजन किया गया । कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद इंद्रजीत ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से राजेंद्र कुमार सेवानिवृत्त जज, एडवोकेट रमेश चंद्रा, हरि गौतम विमल, रणजीत सिंह, उमा गौतम, महात्मा फूलन दास, साध्वी देवी जी, आरपी सिंह, अशोक कुमार, राजकुमार सुमन, कन्हैया लाल, सेठ धनीराम, अमर सिंह, विनोद विमल शेर सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे देखिए एक रिपोर्ट जिला प्रभारी अरविंद कुमार श्रीवास्तव के साथ।
Subscribe to my channel



