Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

कांडी मझिगावॉ मे तमिलनाडु से आया महिला का शव

कांडी मझिगावॉ मे तमिलनाडु से आया महिला का शव

Spread the love

*कांडी मझिगावॉ मे तमिलनाडु से आया महिला का शव।

संवादाता दयानंद यादव की रिपोर्ट।

गढ़वा जिला के कांडी प्रखंड अंतर्गत पंचायत खूटेहरिया गोसांग गांव निवासी विनोद राम के 23 वर्षीय पुत्री रेखा देवी की शादी 2017 में मझिगवां पंचायत के हीरामन राम के छोटा पुत्र कमलेश राम से हुआ था कमलेश राम अपने पत्नी को लेकर चेन्नई में 6 महीना से एक साथ रह रहा था। किसी बात को लेकर हमेशा पति पत्नी झगड़ते रहते थे ।
अचानक कमलेश राम के पत्नी किचन में बंद कमरा कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के मां ने बताया कि हमारा दमाद हमेशा दहेज को लेकर मेरी लड़की को प्रताड़ित हमेशा करते रहता था मेरी लड़की अपने से फांसी नहीं लगाया है मेरी लड़की को साजिश के तहत मेरे दमाद कमलेश राम ने गला घोट कर मार दिया है।वही मृतक की छोटी बहन नेहा कुमारी ने बताया कि हम अपने बहन से बुधवार को सुबह में फोन से बातचीत हुआ था तो फोन पर बताया गया कि हमें हमेशा टॉर्चर किया जाता है कि हम तुमको नहीं रखेंगे तुम अपने घर पर जाओ नहीं तो जान से मार देंगे वहीं मृतक के पति कमलेश राम से पूछा गया तो बताया कि मुझ पर लगाया गया आरोप बिल्कुल निराधार है हम लोग दोनों पति पत्नी हंसी खुशी रह रहे थे हम लोग के बीच कोई विवाद नहीं था। हम बाहर से काम कर कर रात्रि मे 8:00 बजे आए थे दोनों हम लोग एक साथ खाना खाकर सो गए थे जब मुझे सुबह नींद खुला तो देखा कि किचन रूम में बुधवार को फंदे से मेरी पत्नी झूला हुआ पाया। इसके बाद तत्काल हम तमिलनाडु पुलिस को दूरभाष के माध्यम से बताया पुलिस घटनास्थल पर आकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया दिया एवं पोस्टमार्टम प्रक्रिया के बाद शव को घर लाया। वहीं तमिलनाडु पुलिस ने कमलेश राम के ऊपर सीआरपीसी एक्ट धारा 174 मामला दर्ज कर लिया गया पोस्टमार्टम कर सव को अपने पैतृक निवास मझिगवां शनिवार को शाम 3:00 बजे लाया गया शव को आते ही घर में कोहराम मच गया मृतक के परिजनों वाले ने शव को घंटों भर अपने कब्जे में रखकर सव को नहीं जलाने दिया जा रहा था घटनास्थल पर उपस्थित हरिहरपुर प्रभारी कुंदन कुमार सिंह मामला को शांत कराकर सव को दाह संस्कार के लिए भेज दिया गया वही मृतक के पति कमलेश को प्रशासन ने अपने कस्टडी में ले लिया पूछताछ के लिए हरिहरपुर ओपी ले जाया गया

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com