Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद भारतीय जनता पार्टी नगर कार्यालय पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी द्वारा देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पर की गई असभ्य टिप्पणी के विरोध में पुतला फूंका गया

भारतीय जनता पार्टी नगर कार्यालय पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी द्वारा देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पर की गई असभ्य टिप्पणी के विरोध में पुतला फूंका गया

Spread the love

आज भारतीय जनता पार्टी नगर कार्यालय पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी द्वारा देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पर की गई असभ्य टिप्पणी के विरोध में पुतला फूंका गया तथा पाकिस्तान का झंडा जलाया,
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष रुपेश शुक्ला ने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पर की गई टिप्पणी से भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीओ में अत्यंत रोष व्याप्त हैं बिलावल भुट्टो अपनी निराशा व्यक्त करने के बजाय देश के प्रधानमंत्री पर गलत टिप्पणी कर रहे है। बेहतर होता कि वे आतंकियों के आकाओं के खिलाफ बोलते पाकिस्तान ने आतंकवाद को राजनीति का हिस्सा बना लिया है। पाकिस्तान एक ऐसा देश है जो ओसामा बिन लादेन को शहीद के रूप में गौरवान्वित करता है। पाक हमेशा आतंकवादियों का पनाहगाह रहा है यह टिप्पणी पाकिस्तान के लिए नया निचला स्तर है।इससे उसकी मानसिकता का पता चलता है इस दौरान भाजपा एससी मोर्चा के क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य रामतीर्थ सिंह चक,जिला मंत्री संजय सिंह परमार,पूर्व सांसद प्रतिनिधि लोकेंद्र पोनियां, युवामोर्चा जिला महामंत्री लोकेश जादौन, डा गौतम सिंह नौहवार,सतीश चंद्र शर्मा,संध्या गौतम,गोपाल शर्मा,सुदीप शर्मा,धर्मेंद्र चौधरी,तरुण गौतम,हेमंत चक,माधव पाठक,सुमित मदान,सतीश शर्मा,अंकित शर्मा,प्रताप सिंह कुशवाह,आदि लोग मौजूद रहे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com