Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

महिला सशक्ति रैली इटावा से हुई रवानगी रिजर्व पुलिस लाइन फिरोजाबाद में किया गया भव्य स्वागत

महिला सशक्ति रैली इटावा से हुई रवानगी रिजर्व पुलिस लाइन फिरोजाबाद में किया गया भव्य स्वागत

Spread the love

*महिला सशक्ति रैली इटावा से हुई रवानगी रिजर्व पुलिस लाइन फिरोजाबाद में किया गया भव्य स्वागत*

पूरा मामला रिजर्व पुलिस लाइन दबरई फिरोजाबाद से जुड़ा हुआ है

आज दिनांक 26 तीन 2023 को इटावा से आई महिला सशक्तिकरण रैली रिजर्व पुलिस लाइन फिरोजाबाद में
*महिला सशक्तिकरण का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की प्रगति और उनमें आत्मविश्वास का संचार करना हैं। महिला सशक्तिकरण देश के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।*

*जनपद इटावा से आई महिला सशक्तिकरण टीम रैली के सदस्यों का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा पुलिस लाइन फिरोजाबाद में किया गया भव्य स्वागत ।*

*अपर पुलिस अधीक्षक नगर, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, महिला थाना प्रभारी एवं सम्बन्धित थाना प्रभारी रहे मौजूद ।*

जनपद इटावा से रवाना हुई महिला सशक्तिकरण रैली टीम का जनपद फिरोजाबाद पुलिस लाइन में भव्य स्वागत किया गया । क्षेत्राधिकारी सिरसागं, प्रभारी निरीक्षक सिरसागंज मय पुलिस टीम द्वारा महिला सशक्तिकरण रैली टीम को थाना सिरसागंज क्षेत्रान्तर्गत इटावा फिरोजाबाद बॉर्डर से रिसीव किया गया । आमजन में महिलाओं की प्रगति, उनकी शिक्षा जिससे महिलाएँ भी देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान कर सकें हेतु जागरूक किया जा रहा है । तत्पश्चात महिला सशक्तिरण रैली द्वारा पुलिस लाइन फिरोजाबाद में प्रवेश किया गया जिसका वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, समस्त क्षेत्राधिकारीण, प्रतिसार निरीक्षक, महिला थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण द्वारा भव्य स्वागत किया गया ।*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा बताया गया कि जनपद पुलिस महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा के लिए कटिबद्ध है । जनपद में समय-समय पर महिला सशक्तिकरण जैसे विभिन्न अभियान चलाए गए हैं जिससे महिलाएँ भी देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान कर सकें एवं महिलाएँ पढाई के क्षेत्र में आगे बढें । साथ ही जनपद में महिलाओं के प्रति अपराध करने वाले अपराधियों पर पोक्सो एक्ट की धारा में कडी कार्यवाही की गयी है जिसमें अपराधियों को आजीवन कारावास एवं फाँसी की भी सजा सुनाई गयी है । जनपद में 24 एंटिरोमियो टीम गठित हैं जो कि स्कूल / कॉलेज / बाजारों एवं भीड़भाड़ स्थानों पर सक्रिय रहकर छात्राओं को महिला हैल्पलाइन 1090, डायल 112 एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के सम्बन्ध में विभिन्न जानकारीयाँ देती हैं ।*

*तत्पश्चात रैली टीम को बाद भोजन व्यवस्था जनपद आगरा के लिए सकुशल रवाना किया गया ।*

वाइट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी जिला फिरोजाबाद

जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com