प्रांतीय स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संघ जनपद शाखा उन्नाव का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव
प्रांतीय स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संघ जनपद शाखा उन्नाव का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव

प्रेस नोट
26 मार्च 2023,उन्नाव।
गुड़िया रावत उन्नाव रिपोर्ट
प्रांतीय स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संघ जनपद शाखा उन्नाव का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव 113, निराला नगर पी डी नगर उन्नाव में चुनाव अधिकारी डॉक्टर सर्वेश कुमार जिला प्रशासनिक अधिकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी उन्नाव की देखरेख में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री प्रेम कुमार सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश, कार्यक्रम का संचालन कर रहे श्री उमा निवास बाजपेई जिला अध्यक्ष, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उन्नाव, विशिष्ट अतिथि श्री विकास मिश्र जिला अध्यक्ष सीनियर बेसिक शिक्षक संघ उन्नाव ,श्री दिलीप अवस्थी जिला मंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उन्नाव, बाल lकृष्ण अवस्थी वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उन्नाव, राजीव सिंह जिला मंत्री, राजपत्रित अधिकारी फार्मासिस्ट संघ उन्नाव, महेंद्र सिंह जिला मंत्री डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उन्नाव, अनिल कुमार मिश्रा कोषाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी संघ परिषद उन्नाव की उपस्थिति में प्रांतीय स्वास्थ शिक्षा अधिकारी संघ जनपद शाखा उन्नाव का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हुआ जिसमें सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष पद पर धीरेंद्र कुमार स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी गंज मुरादाबाद, जिला मंत्री, राजकुमार स्वास्थ शिक्षा अधिकारी सुमेरपुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा स्वास्थ शिक्षा अधिकारी अचलगंज, कोषाध्यक्ष इंद्र विजय गौतम स्वास्थ शिक्षा अधिकारी बिछिया, उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार त्यागी स्वास्थ शिक्षा अधिकारी औरास, संगठन मंत्री, सरोज बाला स्वास्थ शिक्षा अधिकारी मियागंज, प्रचार मंत्री राजेश कुमार स्वास्थ शिक्षा अधिकारी पुरवा, लेखाकार पद पर संदीप कुमार स्वास्थ शिक्षा अधिकारी हिलौली निर्वाचित हुए। निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ डॉक्टर सर्वेश कुमार जिला प्रशासनिक अधिकारी, प्रेम कुमार सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश, उमा निवास बाजपेई जिला अध्यक्ष, द्वारा दिलाई गई। प्रांतीय स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संघ जनपद शाखा उन्नाव का सर्वसम्मति से संरक्षक के रूप में लाल बहादुर यादव पूर्व जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी को नामित किया गया। मुख्य अतिथि एवं चुनाव अधिकारी द्वारा निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम में मनिंदर सिंह ने सहयोग किया। जिला अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
अध्यक्ष
धीरेंद्र कुमार
प्रांतीय स्वास्थ शिक्षा अधिकारी संघ, जनपद शाखा उन्नाव ।
Subscribe to my channel



