फिरोजाबाद कांग्रेस कमेटी फिरोजाबाद द्वारा एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया

फिरोजाबाद
अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद रिपोर्ट

आज जिला/शहर कांग्रेस कमेटी फिरोजाबाद द्वारा एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया।जिसमे जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी द्वारा घर संसार बाईपास रोड स्थित कार्यालय पर महिला कांग्रेसजनों की उपस्थिति में “महिला घोषणा पत्र “जारी किया गया।जिला अध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया कि महिलाओं को अपने भविष्य को बेहतर बनाने की शक्ति को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पहचानती है।महिलाओं के सच्चे सशक्तिकरण के लिए आवश्यक है कि उनके लिए ऐसा वातावरण बनाया जाए जिसमें उनकी अभिव्यक्ति को बंधन मुक्त और असीमित आकाश मिले।इसी को मद्देनजर रखते हुए कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी माननीय श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी ने महिलाओं के बीच “लड़की हूँ लड़ सकती हूँ” अभियान शुरू किया है जो पूरे प्रदेश और देश की महिलाओं को वर्तमान हालात से बेहतर सामाजिक आर्थिक व राजनीतिक स्थिति का वचन देता है। इस अभियान के तहत आज जिला कांग्रेस कमेटी फ़िरोज़ाबाद द्वारा घर संसार बाईपास रोड स्थित कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर महिला घोषणा पत्र जारी किया गया।कल दिनांक 20-12-2021 को दोपहर 12:00 बजे जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी फ़िरोज़ाबाद द्वारा सुहाग नगर चौराहे से शुरू होकर रसूलपुर चौराहे तक पदयात्रा की जाएगी।जिसे “शक्ति यात्रा” का नाम दिया गया है। जिसमें अधिक से अधिक महिला कार्यकर्ता भाग लेंगी। नगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग ने बताया “लड़की हूँ लड़ सकती हूँ” अभियान को लेकर युवाओं में बहुत जोश है और 2022 में युवा कांग्रेस के पक्ष में साथ होगा और कांग्रेस की सरकार बनवाने में अपना योगदान देगा।महिला जिला अध्यक्ष योगेश दिवाकर जी ने प्रेस वार्ता के दौरान कहां कांग्रेस पार्टी द्वारा “लड़की हूँ लड़ सकती हूँ” अभियान महिला सशक्तिकरण की तरफ एक सकारात्मक पहल है।जिसका सभी को समर्थन मिल रहा है और सभी इसे पसंद कर रहे हैं।प्रेस वार्ता के दौरान शशि शर्मा,स्नेहलता बबली,मनोज भटेले, कमलेश जैन,मधु यादव, साधना जादौन,मुकेश गॉड दाऊद खान कमल किशोर जादौन,मोहज़ाम परवेज़, संतराम, नितेश दिवाकर, राम कुमार रावत, रोहित यादव आदि लोग उपस्थित थे।
सादर
संदीप तिवारी
अध्यक्ष
जिला कांग्रेस कमेटी फ़िरोज़ाबाद
Subscribe to my channel



