गौरव प्रतिभा फाउंडेशन द्वारा आयोजित फिरोजाबाद ऑडिशन हुआ संपन्न
गौरव प्रतिभा फाउंडेशन द्वारा आयोजित फिरोजाबाद ऑडिशन हुआ संपन्न

*गौरव प्रतिभा फाउंडेशन द्वारा आयोजित फिरोजाबाद ऑडिशन हुआ संपन्न*
*मॉडलिंग और डांस 25-30 बच्चों ने किया प्रतिभाग*
*फिरोजाबाद*— गौरव प्रतिभा फाउंडेशन द्वारा स्वर्गीय गौरव उपाध्याय जी की स्मृति में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मॉडलिंग व डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसके ऑडिशन लगातार अलग-अलग जिलों में किए जा रहे हैं उसी क्रम में फिरोजाबाद ऑडिशन यारियां होटल राजा ताल पर किया गया जिसमें 25–30 बच्चों ने प्रतिभाग किया छोटे-छोटे बच्चों ने भी मॉडलिंग में अपनी प्रतिभा को आजमाया व कई बच्चों ने डांस में भी धमाल मचाया। फाउंडेशन अध्यक्ष आशू उपाध्याय ने बताया के शहर की प्रतिभा को निखारने के लिए हमारा फाउंडेशन गत कई वर्षों से कार्य कर रहा है इस वर्ष हम लोगों ने किड्स मॉडलिंग का भी आयोजन रखा है जिससे कि छोटे–छोटे बच्चों के अंदर की जो प्रतिभा है वह बाहर निकल कर आ सके। इसी दौरान फाउंडेशन उपाध्यक्ष निक्की सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया हुआ सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी इस कार्यक्रम के फिनाले में कई जिलों के बच्चे प्रतिभाग करेंगे व इस कार्यक्रम का अगला ऑडिशन आगरा 12 मार्च को होगा।
कार्यक्रम में आशू उपाध्याय, निक्की सिंह, कुलदीप यादव, रितू शर्मा,आर्यन गुप्ता, फारुख कुरेशी, माधव यादव, सौरभ लहरी, आदि लोग उपस्थित रहे
फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Subscribe to my channel



