Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

पैना मार होली का आयोजन पूर्व प्रधान शंकर सिंह सोलंकी व बार एसोसिएशन के। अध्यक्ष भंवर सिंह सोलंकी के नेतृत्व में किया गया

पैना मार होली का आयोजन पूर्व प्रधान शंकर सिंह सोलंकी व बार एसोसिएशन के। अध्यक्ष भंवर सिंह सोलंकी के नेतृत्व में किया गया

Spread the love

टूंडला फिरोजाबाद

गांव चुल्हावली में पिछले सैकड़ों साल से पैना मार होली का प्रचलन निरंतर चल रहा है इस होली पर भी पैना मार होली का आयोजन पूर्व प्रधान शंकर सिंह सोलंकी व बार एसोसिएशन के। अध्यक्ष भंवर सिंह सोलंकी के नेतृत्व में किया गया पैना मार होली में महिलाएं पैना के माध्यम से जो हुरियारे होते हैं उन पर वार करती हैं और हुरियारे अपना बचाव करते हैं यह कार्यक्रम शाम 4:00 बजे से शुरू होकर रात्रि 8:00 बजे तक चलता रहता है जो हुरियारा सबसे ज्यादा पेना की मार खाता है उसको विजेता घोषित किया जाता है इसी प्रकार से जो महिला सबसे ज्यादा पैना मार होली में अपना भाग लेती है उसको भी पुरस्कार दिया जाता है होली के निर्णायक मंडल में महिलाओं को रखा जाता है महिलाएं प्रथम द्वितीय तृतीय पेना मारने वाली महिलाओं का चयन करती है उसके बाद उन पुरुषों का चयन किया जाता है जो सबसे ज्यादा पेना की मार खाते हैं उसमें भी प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान सबको मिलता है जो विजेता होते हैं उनको आयोजन समिति के लोग पुरस्कार भी देते हैं जिसमें पहला पुरस्कार ₹21 00 एक साड़ी दूसरा पुरस्कार ₹11 सी के साथ-साथ एक साड़ी तीसरा पुरस्कार ₹500 के साथ-साथ एक साड़ी महिलाओं को पुरस्कार में दी जाती है इसके साथ जो पुरुष सबसे ज्यादा खेलते हैं उनको भी पुरस्कार दिया जाता है उन सब के लिए आयोजन समिति द्वारा एक शर्ट और एक पेंट की व्यवस्था के साथ-साथ धनराशि भी की जाती है यह परंपरा इस गांव में चल रही है जिसको देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहते हैं ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान शंकर सिंह सोलंकी ने बताया कि यह परंपरा गांव में सैकड़ों वर्षो से चली आ रही है और सारे गांव की महिलाएं इस होली में भाग लेती है इसमें किसी जाति धर्म का विशेष कोई स्थान नहीं होता हर जाति और धर्म की महिलाएं भाग लेती हैं पूरा गांव इस अनोखी होली के लिए एकत्रित होता है और उसका आनंद लेता है
ग्राम पंचायत चुल्हावली के पूर्व प्रधान शंकर सिंह सोलंकी ने बताया कि यह परंपरा उनके गांव में पिछले सैकड़ों साल से चली आ रही है जिसका निर्वाहन आज भी लोग बड़ी शिद्दत के साथ कर रहे हैं जो महिला और पुरुष विजेता घोषित होते हैं उनको आयोजन समिति द्वारा पुरस्कार भी दिया जाता है

फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com