Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद फिरोजाबाद  नृत्य, गरबा, डांडिया नाइट्स प्रतियोगिता में आकांक्षा समिति की पदाधिकारियों ने मचाया धमाल

फिरोजाबाद  नृत्य, गरबा, डांडिया नाइट्स प्रतियोगिता में आकांक्षा समिति की पदाधिकारियों ने मचाया धमाल

Spread the love

जिला फिरोजाबाद

फिरोजाबाद। आकांक्षा समिति द्वारा गरबा, डांडिया नाइट्स का आयोजन किया गया। जिसमें समिति के पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ समिति की अध्यक्ष कृतिका प्रसाद रंजन द्वारा माँ दुर्गा की पूजा करके किया गया। साथ ही सभी सदस्यों व अतिथियों को समिति अध्यक्षा ने डांडिया प्रदान किये। नृत्य प्रतियोगिता में अंजलि अग्रवाल व कोमल अग्रवाल विजेता रहीं। मटकी एवं डांडिया सजावट प्रतियोगिता में आशा देवी द्वारा सबसे सुन्दर डांडिया एवं वन्दना गर्ग द्वारा सबसे सुन्दर मटकी की सजावट की गई। वन मिनिट गेम में समिति की उपाध्यक्ष आरूषी मिश्रा एवं बीएसए अंजलि अग्रवाल विजेता रहीं।

कार्यक्रम में सबसे सुंदर ज्वैलरी का पुरूस्कार रहनुमा खानम को दिया गया। बेस्ट डैªस का पुरूस्कार महजबीन अली को दिया गया। कार्यक्रम में डांडिया क्वीन का चयन रैम्प वाॅक कराकर किया गया। जिसमें साधना राठौर सीएमएस जिला चिकित्सालय फिरोजाबाद को डांडिया क्वीन चुना गया। कार्यक्रम में आंकाक्षा समिति द्वारा ग्राम आकलपुर दामोदरपुर के स्वंय सहायता समूह से तैयार कराये गये पेपर बैग, कैरी बैग, लिफाफे एवं अन्य स्वंय सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के सामान जैसे मसाले, मोमबत्ती, दीपक, सोफ्ट टाॅयज इत्यादि के स्टाॅल लगाई गई। जिसमें आकांक्षा समिति की महिलाओं ने जमकर खरीददारी की। साथ ही स्वंय सहायता समूहों की महिलाओं को प्रेरित कर हौसला भी बढ़ाया।

कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष कृतिका प्रसाद रंजन, आरूषी मिश्रा उपाध्यक्ष, आस्था सिंह सचिव, रितु यादव सह-सचिव, दीक्षा जैन सीडीओ, पूजा ज्वांइट मजिस्टेªट, सुशीला यादव सीडीपीओ (ग्रामीण), अंजलि अग्रवाल जिला

फिरोजाबाद से आवाज इंडिया लाइफ से अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com