Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

घर लौट रहे दो बच्चों पर एसिड अटैक, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती

घर लौट रहे दो बच्चों पर एसिड अटैक, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती

Spread the love

विकास कुमार सहरसा रिपोर्ट

*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां आज 18 फरवरी शनिवार को अज्ञात बाइक सवार युवकों ने घर वापिस जा रहे दो बच्चे के ऊपर एसिड अटैक कर फरार हो गया।एसिड अटैक से जख्मी बच्चे को परिजनों के द्वारा निजी क्लिनिक में करवाया भर्ती जहां दोनो बच्चे इलाजरत है।घटना सदर थाना क्षेत्र के विद्यापति नगर रेलवे पटरी ग्रीनफील्ड स्कूल के बगल की बताई जा रही है।वहीं सदर थाना की पुलिस निजी क्लिनिक पहुंचकर जांच में जुट गई है।
जानकारी हो कि एक बच्चे का नाम लक्की राज जिसका उम्र 10 साल है जो सदर थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी विद्यापति नगर वार्ड नं 16 का रहने वाला बताया जा रहा है तो वहीं दूसरे बच्चे का नाम मीर अरसद अहमद जिसका उम्र 14 साल है वो भी विद्यापति नगर का ही रहने वाला बताया जा रहा है।आज शनिवार को दोनो बच्चे अपने घर जा रहा था उसी दौरान रास्ते में ही एक ब्लेक कलर की गाड़ी से अज्ञात युवकों द्वारा दोनो बच्चे पर एसिड का बोतल फेंकर फरार हो गया।जिससे दोनो बच्चे के चेहरा और शरीर का कुछ भाग झुलस गया।घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटना स्थल पर पहुंचकर दोनो जख्मी बच्चे को निजी क्लिनिक में भर्ती करवाया जहां दोनो जख्मी बच्चा इलाजरत है।
वहीं इस एसिड अटैक की घटना को लेकर परिजन ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।पता नहीं क्यों युवकों के द्वारा इस तरह मासूम बच्चे के ऊपर एसिड अटैक किया है।इलाज कर रहे डॉ रामजी कुमार ने बताया कि एसिड अटैक हुआ है बच्चे गम्भीर हैं इलाज किया जा रहा है ।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही निजी क्लिनिक पर पहुंचे सदर थाने के एएसआई ब्रजेश चौहान ने सिरे से खारिज करते हुए बताया कि ये एसिड अटैक का मामला नहीं लग रहा है।वैसे हरेक बिंदु पर जांच की जा रही है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com