Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

मथुरा पुलिस पर हुआ हमला,चार पुलिसकर्मी हुए घायल सरकारी बंदूक भी छीन ले गए बदमाश

मथुरा पुलिस पर हुआ हमला,चार पुलिसकर्मी हुए घायल सरकारी बंदूक भी छीन ले गए बदमाश

Spread the love

मथुरा में मथुरा पुलिस पर हुआ हमला,चार पुलिसकर्मी हुए घायल सरकारी बंदूक भी छीन ले गए बदमाश

मथुरा मे मथुरा पुलिस टीम पर दबंगो ने किया हमला,4 पुलिसकर्मी हुए घायल,पुलिस कर्मी से सरकारी बंदूक छीन ले गए दबंग,छेड़छाड़ की शिकायत पर पहुंची थी पुलिस टीम,आरोपियों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है पुलिस,थाना मगोर्रा क्षेत्र के गाँब बंडपुरा का मामला,देर रात मथुरा के थाना मगोर्रा क्षेत्र के गाँब बंडपुरा में छेड़छाड़ की सूचना पर पुलिस पहुंची और एक आरोपी को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया,इतना देख दूसरे पक्ष के दबंगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया,पुलिस कर्मियों को बेरहमी से पीटा,जिसमें 4 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए,इतना ही नहीं दबंग पुलिस कर्मी की बंदूक को भी छुड़ा लिया,पुलिस टीम पर हमले की सूचना वायरलेस के जरिए उच्च अधिकारियों को दी गई मौके पर कई थानों का फोर्स और अधिकारी भी पहुंच गए,देर रात से लगातार आरोपियों और बंदूक को मथुरा पुलिस तलाशने में जुटी है,लेकिन अभी तक ना तो आरोपियों का कोई सुराग लग चुका है,और ना ही पुलिसकर्मी की बंदूक का,घायल पुलिसकर्मियों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है,लेकिन जहां पुलिस लगातार बदमाशों के पैर में गोली मारकर ऑपरेशन लंगड़ा चलाने की बात कर रही है,वहीं दूसरी तरफ दबंगों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है,देर रात पुलिस टीम पर हमला करने वाले आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है,ना तो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई और ना ही पुलिसकर्मी की बंदूक बरामद हुई,एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्यवाही की बात कह रहे हैं,घटना की जानकारी घायल पुलिसकर्मी ने दी और बताया कि जैसे ही उन्होंने एक आरोपी को पकड़ा तो 20-25 दबंगों ने जो दूसरे पक्ष के थे ,उसकी पुलिस टीम पर हमला कर दिया,जिसमें 4 पुलिसकर्मी घायल हुए और आरोपी बंदूक छुड़ा कर भाग गए

फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com