सहरसा बिहार आय से अधिक संपत्ति मामले को लेकर निगरानी विभाग की छापेमारी
आय से अधिक संपत्ति मामले को लेकर निगरानी विभाग की छापेमारी

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*एंकर :-* इस वक्त की बड़ी खबर सहरसा से है जहां पूर्णियां नगर निगम में इंजीनियर के पद पर पदस्थापित शिव शंकर सिंह के नया बाजार स्थिति आवास पर आय से अधिक संपत्ति मामले को लेकर निगरानी विभाग की छापेमारी चल रही है ये छापेमारी तकरीबन चार घंटे से चल रही है। इस छापेमारी के दौरान तकरीबन 10 जमीन के कागजात और बैंक के पासबुक बरामद किए गए है। छापेमारी के दौरान निगरानी विभाग के डीएसपी खुर्शीद आलम की माने तो पूर्णियां नगर निगम में पदस्थापित कनीय अभियंता शिव शंकर सिंह के विरुद्ध निगरानी थाना में आय से अधिक संपत्ति मामले में मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद निगरानी कोर्ट के द्वारा वारंट प्राप्त होने के बाद आज छापेमारी की गई है जिसमें अब तक दस जमीन के कागजात सहित बैंक के पासबुक बरामद किए गए है। हालांकि बरामद जमीन के कागजात का अब तक अवलोकन नही किया गया है की ये जमीन कितने मूल्य की होगी। अवलोकन के बाद ही पता चलने की बात कही। हालांकि अब भी छापेमारी जा जारी होने की बात का कही।
*बाइट :–* खुर्शीद आलम डीएसपी निगरानी
Subscribe to my channel

