थाना हाईवे पुलिस के हाथे चढ़ा 01 शातिर चोर 09 चोरी की मोटर साइकिलों सहित गिरफ्तार कर भेजा जेल
थाना हाईवे पुलिस के हाथे चढ़ा 01 शातिर चोर 09 चोरी की मोटर साइकिलों सहित गिरफ्तार कर भेजा जेल

मथुरा
मथुरा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा अपराध व अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर मथुरा व पुलिस अधीक्षक अपराध के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना हाईवे की टीम द्वारा दिनाक 30/01/2023 को भरतपुर तिराहा NH 2 से अभियुक्त राम उर्फ रामू उर्फ राजेश पुत्र चन्द्रपाल सिंह फौजी निवासी ग्रीन विलो स्कूल के पीछे रजत बिहार कालोनी मकान संख्या 82/84 आनन्दवन थाना हाईवे जनपद मथुरा उम्र करीब 24 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से एक मोटरसाइकिल बरामद हुई।जिसके बारे में गहनता से पूछताछ की गई तो उक्त मोटरसाइकिल चोरी की होना पाई गयी तथा अभियुक्त राम उर्फ राजेश उपरोक्त से शहर में हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं के सम्बन्ध में पुनः गहनता से पूछताछ की गई तो काफी प्रयास के बाद अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मेरे द्वारा चोरी की गई और 8 मोटरसाइकिल को मैने चोरी करने के बाद सलेमपुर रोड के पास एक हाते में छुपा कर रखा हुआ है।अभियुक्त की निशादेही पर सलेमपुर रोड़ के पास बने हाता से अभियुक्त द्वारा पहले से इकट्ठी कर रखी गई 8 चोरी की मोटरसाइकिल और बरामद हुई।बरामदशुदा कुल 8 चोरी की मोटरसाइकिल के समबन्ध में जानकारी की गई तो थाना हाजा के अतिरिक्त थाना रिफाइनरी थाना कोतवाली थाना सदर बाजार से भी चोरी की मोटरसाइकिल का बरामद होना पाया गया। जिसके सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा अभियुक्त रामू उर्फ राजेश उपरोक्त को जेल भेजा जा रहा है।
फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Subscribe to my channel



