धूमधाम से विश्वकर्मा पूजा मनाया जा रहा
धूमधाम से विश्वकर्मा पूजा मनाया जा रहा

*धूमधाम से विश्वकर्मा पूजा मनाया जा रहा*
*कटिहार:-* कटिहार जिला क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ भगवान विश्वकर्मा पूजा मनाया जा रहा है।
देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा भक्तिभाव के साथ जिला क्षेत्र के अलग-अलग स्थान, चौक-चौराहों और निजी दुकानों में भव्य पंडाल बनाकर प्रतिमा स्थापित की गई।
साथ ही विद्युत पावर उपकेंद्र कटिहार, बरारी सेमापुर ,सहित वाहन मालिकों, छोटे बड़े काऱखानों में विधिवत रूप से भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ की गयी।
शहर से लेकर गांव तक विश्वकर्मा पूजा हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न हो रही है।खासकर लोहे की दुकान, वाहन शोरुम, सर्विस सेंटर, गैरेज में हर साल की तरह इस बार भी धूमधाम से पूजा की जा रही है।
जब भगवान ब्रह्म ने सृष्टि का निर्माण किया तो देवी-देवताओं के महलों की संरचना का कार्य अपने पुत्र भगवान विश्वकर्मा को दिया।इसलिए उन्हें दुनिया का पहला इंजीनियर भी कहा जाता है और हर साल 17 सितंबर के दिन विश्वकर्मा पूजा की जाती है।
धर्म ग्रंथों के अनुसार भगवान विश्वकर्मा ने देवी-देवताओं के महलों में शिल्पकारी करने के साथ ही अस्त्र-शस्त्र भी बनाएं। यही वजह है कि विश्वकर्मा पूजा के दिन मशीनों व लोहे के सामानों की पूजा भी की जाती है।
इस दिन लोग अपने कार्यालयों में मशीनों की पूजा करते हैं ताकि बरकत हो।सनातन धर्म में पंचांग के अनुसार प्रत्येक व्रत व त्योहार की डेट हर साल बदल जाती है।लेकिन विश्वकर्मा पूजा हमेशा 17 सितंबर के दिन ही की जाती है।
Subscribe to my channel


