Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार अखिल भारतीय भगैत महासम्मेलन को ले हुआ ध्वजारोहण

अखिल भारतीय भगैत महासम्मेलन को ले हुआ ध्वजारोहण

Spread the love

रिर्पोट- ललन कुमार सहरसा बिहार

एंकर – बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार प्रखंड अंतर्गत  गम्हरिया पंचायत स्थित ईटहारा गांव में आयोजित अगामी 1 अप्रेल से 3 अप्रेल तक होने वाली यानी तीन दिवसीय अखिल भारतीय भगेत महासम्मेलन सह विष्णु यज्ञ को लेकर बुधवार को बजरंगबली स्थान ईटहारा में ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के अवसर पर अखिल भारतीय लोकगाथा भगैत महासम्मेलन के अध्यक्ष भुट्टो साह ने कहा कि भगैत में दाता धर्मराज, संत कारु खिरहरी , खेदन महाराज जैसे हिंदू प्रांतों की तरह मुस्लिम समुदाय के मीरा साहेब प्रमुख प्रांत है। मुस्लिम के लिए होने वाले भगैत को ठेठ मैथिली में भगेत और मीरन गाया जाता है। भगेत महासभा के जिला अध्यक्ष श्यामसुंदर यादव ने कहा कि भगैत सांप्रदायिक सौहार्द का सबसे बड़ा उदाहरण है। भगैत गायन कोशी की माटी की खुशबू हैं। इसे सदा संरक्षित और संयोग कर रखने की आवश्यकता है। भगैत एक ऐसा लोक गाथा है जिसमें गीत के संग संग कथा की कुछ बातें भी मुलगिया दर्शक /श्रोता को बताता है। जनार्दन यादव ने बताया कि भगैत दल के मुखिया को मुलगेन सभापति और महासभा के सदस्य समाज को बेहतर बनाने के साथ साथ धर्म को अक्षुण्ण रखने के लिए स्वच्छता अपनाते हुए सामाजिक कुर्ती मिटाने का संकल्प ले तभी हमारा समाज व राष्ट्र स्वच्छ , सुंदर खुशहाल, शिक्षित और विकसित बन सकेगा। माला धारी सुकून पंजियार, एवं विजय पंजियार समेत ईटहारा ग्रामवासी ने यज्ञ स्थल पर धर्मराज का आह्वान करते हुए ध्वजारोहण कार्यक्रम संपादित किया। यज्ञ स्थल पर सुरेश कुमार सज्जन, शंकर साह, मनोज यादव ,कारी यादव, महावीर यादव समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com