सहरसा बिहार दिनदहाड़े बेखोफ अपराधियों ने रिफ्यूजी कॉलोनी के समीप मारी गोली
दिनदहाड़े बेखोफ अपराधियों ने रिफ्यूजी कॉलोनी के समीप मारी गोली

*दिनदहाड़े बेखोफ अपराधियों ने रिफ्यूजी कॉलोनी के समीप मारी गोली*
ब्यूरो चीफ सुभाष भाई सहरसा बिहार
सहरसा से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां आज सोमवार को बेख़ौफ़ बाईक सवार अपराधियों ने दिन दहाड़े ठीकेदार सह भूमाफिया सनोज यादव को गोली मारकर जख्मी कर दिया और मौके वारदात से घटना को अंजाम देकर फरार हो गया।आनन फानन में जख्मी भूमाफिया सनोज यादव को निजी नर्सिंग होम में किया गया भर्ती।जहां जख्मी की स्थिति बेहद गंभीर बताई जा रही है।जख्मी युवक को कनपट्टी में गोली लगते हुए आंख होकर निकल गयी है।वहीं इस घटना को लेकर उनके समर्थक की नर्सिंग होम में भाड़ी भीड़ देखी जा रही है। जानकारी हो कि जख्मी युवक झाड़ू दे रहा था उसी दौरान बाइक सवार अपराधी आये और कनपट्टी में 3 गोली मारकर फरार हो गया।ये गोली की घटना की वारदात रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित काली मंदिर के पास की बताई जा रही है।वहीं पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी हुई है।वहीं आक्रोषित लोग सड़क जाम कर आगजनी कर उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं।और अपराधी की गिरफ्तारी की मांग भी कर रहे हैं। वहीं इस घटना को लेकर इलाज कर रहे डॉ ने बताया कि जख्मी की स्थिति बेहद नाजुक है।गोली कनपट्टी में लगते हुए आंख को डैमेज करते हुए निकल गयी है।वैसे ईस्वर की जो कृपा हो।हमलोग प्रयास कर रहे हैं।
*बाईट—-एजाज हाफिज मनी,डीएसपी,मुख्यालय, सहरसा*
*बाईट—डॉo शैलेंद्र कुमार, चिकित्सक, निजी क्लीनिक*
Subscribe to my channel



