सहरसा बिहार सहरसा रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव
सहरसा रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव

*रिपोर्ट :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*एंकर :-* सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़बनिया होल्ट रेलवे ट्रेक के पास 30 वर्षीय महिला की शब मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय शामू देवी को उनके हैवान क्रूर पति संतोष शर्मा ने सर तलब कर पत्नी की शव को पड़बनिया होल्ट रेलवे ट्रेक पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी महिला के भाई तक पहुँची तब लोगों में जानकारी फैली की इनकी हत्या उनके पति के द्वारा की गयी है।
तीसरी प्रयास में पति ने हत्या को दिया सफलतम अंजाम :- शामू देवी की मां मनिया मसोमात ने बताई की उनके बेटी के साथ उनका दमाद अक्सर मारपीट करता रहता था। उन्होंने बताई की 20 वर्ष पहले शामू की शादी धमसैना निवासी संतोष शर्मा से धूमधाम तरीके से सब कुछ ले देकर किया था। संतोष शर्मा भाई में अकेले था और मजदूरी का काम किया करता था। शामू देवी की मां ने बताई की शुरू के समय में जब मेरी बेटी को बच्चा नही हुआ तो उनको सब बांझ कहती थी और उनके साथ मारपीट करती थी। एक बार मेरी बेटी को जहर खिला दी लेकिन किसी तरह भगवान उनको बचा ली लेकिन मेरी बेटी पुलिस के पास नही गयी। दूसरी बार हैवान पति ने अपने पत्नी के गुप्तांग में सरिया डाल दिया जिससे वह काफी दिनों तक बीमाड़ रही फिर भी वह पुलिस के पास अपने पति के खिलाफ कंप्लेन करने नही गयी। इसी बीच में उनको तीन बच्चा हुआ जिनमें बड़ी बेटी 07 वर्ष की है बड़ा बेटा 05 वर्ष और छोटा बेटा 02 वर्ष का है।
तीन बच्चे हुए अनाथ रोरोकर बच्चे का बुरा हाल :- शामू देवी की मौत के बाद उनका हैवान क्रूर पति फरार हो गया है जबकि शामू के तीन छोटे बच्चे अनाथ हो गए हैं और उनका रोरोकर बुरा हाल हो गया है। बच्चे के अनुसार पहले उनके पिताजी ने उनकी माँ को पीछे से बांधकर पिटाई किया उनके बाद उनको सुबह में कहीं ले जाकर मार दिया। हालांकि पोस्टमार्टम करावने अस्पताल पहुँचे एएसआई अरुण कुमार ने बताया कि रेलवे ट्रेक पर शव मिली है जांच के बाद पता चलेगा को कैसे यह घटना घटित हुई है।
*BYTE :-* दिनेश शर्मा मृतक का भाई।
Subscribe to my channel


