फिरोजाबाद गांव असन के शनि देव मंदिर पर विशाल भंडारे के साथ ही अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया
गांव असन के शनि देव मंदिर पर विशाल भंडारे के साथ ही अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया

टूंडला फिरोजाबाद
गांव असन के शनि देव मंदिर पर विशाल भंडारे के साथ ही अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया कवि सम्मेलन में दूरदराज से आए हुए कवियों ने उपस्थित लोगों का। भरपूर मनोरंजन किया कवि सम्मेलन का उद्घाटन फिरोजाबाद के हरि ओम प्रकाश शर्मा आचार्य ने किया अध्यक्षता डॉ बृजपाल सिंह पोनिया ने की तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर बृजेश कुमार रहे कवि सम्मेलन का संचालन कवि राम राहुल ने किया इस मौके पर उद्घाटन करता हरि ओम प्रकाश आचार्य ने बताया कि साहित्यिक कार्यक्रमों से समाज को प्रेरणा मिलती है इसलिए ऐसे कार्यक्रमों का होना समाज हित में है वही अध्यक्ष डॉक्टर बृजपाल पोनिया ने बताया के कवि सम्मेलन के माध्यम से कभी समाज की विसंगतियों पर कविता सुना कर समाज के जो अवगुण हैं उनको लोगों के सामने रखते हैं तथा उनसे सावधान भी करने का काम करते हैं कार्यक्रम के आयोजक मुकेश ठेकेदार व विकास भारती रहे
फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Subscribe to my channel

