बांदा संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता ने लगाई फांसी,परिजनों ने ससुरालवालों पर हत्या का लगाया आरोप
संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता ने लगाई फांसी,परिजनों ने ससुरालवालों पर हत्या का लगाया आरोप

तिंदवारी बांदा
योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ
संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता ने लगाई फांसी,परिजनों ने ससुरालवालों पर हत्या का लगाया आरोप।
मृतका के परिजनों ने ससुराल वालो पर लगाए गंभीर आरोप
पूरा मामला बांदा जनपद के तिंदवारी थाना क्षेत्र में बीती रात करीब दस बजे ओमनी गुप्ता पत्नी पियांशु गुप्ता उम्र 21वर्ष की फांसी लगा कर आत्म हत्या किए जाने से पूरे मुहल्ले में सन्नाटा छा गया ।
घटना की सूचना पुलिस वा मृतका के परिजनों को दी गई घटना की सूचना मिलते ही सभी परिजनों ने मौके पर आकर बताया की हमने अपनी बेटी की शादी 18.02.22 को बड़े ही धूम धाम से की थी ।
मगर शादी के कुछ दिनो बाद से ही बेटी से एक लाख रुपए की मांग पति सास ससुर आदि के द्वारा की जाने लगी ।
रुपए न दे पाने पर तरह तरह की प्रताड़ना मरना पीटना खाना न देना कमरे मे बंद रखा गया
साथ ही अपने प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया की दिनांक 25.05.22 की रत को ससुर अखिलेश द्वारा मौका पाकर उसकी इज्जत लूटने का प्रयास भी किया गया था जिसकी जानकारी मिलते ही तिंदवारी पहुंच कर संभ्रांत लोगो के सामने पंचायत में माफी मांगने वा बेटी की शादी का वास्ता देने पर मै शांत रहा।
और हम सब को यकीन है की हमारी बेटी कभी आत्म हत्या नही कर सकती हैं उसे तो इन लोगो द्वारा मारकर लटकाया गया है।
Subscribe to my channel


