Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवबाँदा

बाँदा: *विश्व हिन्दू परिषद कानपुर प्रान्त की दो दिवसीय प्रचार प्रसार विभाग की बैठक बाँदा में हुई सम्पन्न*

Spread the love

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

बाँदा जनपद में दिनांक 8/10/ 2021 दिन शुक्रवार को विश्व हिन्दू परिषद कानपुर कानपुर प्रांत की प्रचार प्रसार विभाग की दो दिवसीय चिंतन बैठक स्टेशन रोड स्थित जैन धर्मशाला में संपन्न हुई।
दो दिवसीय चली बैठक में विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं केंद्रीय सहमंत्री आदरणीय विजय शंकर तिवारी जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ तथा बैठक के प्रथम दिवस पर कानपुर प्रान्त के प्रचार प्रसार प्रमुख ओमेन्द्र अवस्थी जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
बैठक में प्रचार प्रसार विभाग के बारे में सभी पदाधिकारियों को सम्पूर्ण जानकारी दी गई तथा संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिये विस्तृत चर्चा की गई।
समापन सत्र के बाद वि०हि०प० जिलाध्यक्ष चन्द्रमोहन बेदी द्वारा मुख्य अतिथि जी को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया तथा बैठक का संचालन जिला मंत्री पुष्पेंद्र सिंह जी द्वारा किया गया।
बैठक में सभी 21 जिलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे एवं बाँदा जिले के संगठन में मंत्री चन्द्रिका दीक्षित जी, जिला संरक्षक डॉ सुरेंद्र भटनागर जी,जिला उपाध्यक्ष दिनेश सिंह जी,जिला सह मंत्री रामप्रताप सोनी जी,जिला कोषाध्यक्ष रवी मोहन जी,जिला सह प्रचार प्रसार प्रमुख सुजीत कुमार जी,जिला सह सेवा प्रमुख लक्ष्मीकांत गुप्ता जी,जिला सह गोरक्षा प्रमुख प्रफुल्ल मशुराहा जी,नगर उपाध्यक्ष महावीर कुशवाहा जी प्रमुख रूप से रहे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com