बारिश शुरू होते ही किसानों के खिले चेहरे, धान की खेती ने पकड़ी तेज रफ्तार
बारिश शुरू होते ही किसानों के खिले चेहरे, धान की खेती ने पकड़ी तेज रफ्तार

*बारिश शुरू होते ही किसानों के खिले चेहरे, धान की खेती ने पकड़ी तेज रफ्तार*
*आलोक बादल आवाज इंडिया लाइव कोसी प्रमंडल सहरसा*
सुपौल। पूरे सुपौल जिले की किसान अभी तक सिंचाई के लिए बारिश की राह देख रहे थे
उनका ज्यादा से ज्यादा समय आसमान में झाकते हुए बीत रहा था। किसान कई बार पूजा भी करा चुके ताकि इंद्रदेव मेहरबान हो और झमाझम बारिश हो. अब उनकी मुराद पुरी हुई है। शनिवार से पूरे जिले में बारिश हो रही है इससे
सिंचाई का संकट खत्म हुआ है और किसानों के चेहरे पर खुशी लौटी है। अभी तक धान की फसल सूखे की मार झेल रही थी जिन किसानों ने पंपसेट से सिंचाई कर रहे थे इससे खर्च बढ़ रहा था सिंचाई के बावजूद फसल सुख रही थी लेकिन बारिश शुरू होते ही किसानों को राहत मिली है.
धान की फसल के साथ किसानों को मदद मिलेगी
दूसरी और धान की फसल में अगर पत्ता लपेट यानी लीफ फोल्डर जैसी बीमारी का कोई प्रकोप होगा तो बारिश से खत्म हो जाएगा. धान की फसल के लिए यह बारिश काफी जरूरी था क्योंकि अभी किसानों के खेतों में धान की फसल फ्लोरिंग स्टेज पर है।
किसान :- लालेश्वर यादव, राजीव यादव, रामकिशोर यादव, उमेश यादव, रामदेव यादव,विमलेश कुमार, रंजन कुमार, रोहित कुमार
Subscribe to my channel


