गढ़वा झारखंड एमभी एक्ट के मामले में पांच बाइक को किया गया जब्त हरिहरपुर ओपी प्रभारी कुन्दन सिंह।
एमभी एक्ट के मामले में पांच बाइक को किया गया जब्त हरिहरपुर ओपी प्रभारी कुन्दन सिंह।


संवाददाता दयानंद यादव की रिपोर्ट
गढ़वा जिला कांडी प्रखंड के हरिहरपुर ओपी क्षेत्र में गढ़वा पुलिस अधीक्षक अंजनि कुमार झा के निर्देशानुसार वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें एमभी एक्ट का उलंघन करने के मामले में पांच बाइक जब्त किया गया है, जिसमें स्पलेंडर पल्स एक, स्पलेंडर प्रो एक, स्पलेंडर 150 एक, होंडा शाइन एक व पैशन प्रो एक शामील है। इस संबध में हरिहरपुर ओपी प्रभारी कुन्दन कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हरिहरपुर मोड़ सड़क पर मोटर वाहन अधिनियम का उलंघन करने के कारण उक्त सभी बाईक को जब्त किया गया है, जिसे ओपी परिसर में सुरक्षित रखा गया है। उन्होंने बताया कि ज़ब्त वाहनों की सूची जिला परिवहन पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी व पुलिस निरीक्षक भवनाथपुर अंचल को सादर सूचनार्थ प्रेषित किया गया है। उन्होंने कहा कि वाहन चालक सभी कागजातों को साथ में लेकर चलें। साथ ही जूता व हेलमेट पहनना न भूलें, वरना पुलिस के द्वारा सख़्त कार्यवाई की जाएगी।
Subscribe to my channel

