Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढ़वा झारखंड तेन्दुआ ने रंका के सेवाडीह में बच्ची को खाया

तेन्दुआ ने रंका के सेवाडीह में बच्ची को खाया

Spread the love

*तेन्दुआ ने रंका के सेवाडीह में बच्ची को खाया ।*

संवादाता दयानंद यादव की रिपोर्ट

अनुमंडल क्षेत्र रंका वन प्रक्षेत्र के सिरोई पंचायत अंतर्गत सेवाडीह गाँव के खरवार टोला निवासी जगदेव सिंह की पुत्री सीता कुमारी की सात वर्ष को तेन्दुए ने मार डाला ।घटना के संबंध में जानकारी देते हुए परिवार के लोग बताते हैं कि जगदेव सिंह के 7 वर्षीय द्वितीय *पुत्री सीता कुमारी* को जंगली तेन्दुआ ने गला फोड दिया है ।गाँव वालों के शोर गुल के बाद तेंदुआ बच्ची को लेकर जंगल की ओर भागने लगा ।इस पर जैसे ही घर के लोग देखें लाठी ,डंडा ,पटकन लेकर निकले और तेंदुआ के पीछे भागे। तेंदुआ बच्ची को छोड़कर तो भाग गया पर बच्चे की जान नहीं बची । गांव वाले पूरे भीड़ के साथ उस बच्चे के आसपास में जमे हुए हैं। वन विभाग की टीम रामा शंकर प्रसाद गुप्ता के अगुवाई में घटनास्थल पर पहुंच चुकी है ।बताया जाता है कि बच्चे शौच के लिए घर के सामने ही शौच करने गई थी ।इसी बीच तेंदुआ ने बच्ची को पकड़कर ले जाने लगा बच्चे को तेंदुए के पकड़ कर ले जाते को देख बच्चे की मां जहां पर खड़ी थी बगल में घर के लोगों को बुलाई और जोर जोर से रोने लगे पूछे जाने पर पता चला कि उनके बच्चे को लेकर तेंदुआ जंगल के और भागने लगा गांव के लोगों के पीछे भागे और किसी तरह से तेंदुआ बच्ची को छोड़कर जंगल की ओर फरार हो गया इस घटना से आसपास के लोगों में भय का माहौल छा गया है लोग दरवाजे बंद करके अपने घरों में दुबक गए हैं वहीं पर इस मोहल्ला के लोग भयभीत है ।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com