सहरसा बिहार सहरसा में घर से 15 लाख रुपए की चोरी। बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद
सहरसा में घर से 15 लाख रुपए की चोरी। बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*एंकर :-* बिहार के सहरसा में सदर थाना क्षेत्र के बटराहा मोहल्ला वार्ड नं 24 में एक ठीकेदार के यहां गेट में लगे ताले को तोड़कर बीते रात रविवार को तकरीबन 1 बजकर 9 मिनट पर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया।और 10 लाख का जेवरात और 5 लाख का कीमती कपड़ा लेकर फरार हो गया।चोरों का घर में घुसने का तस्वीर सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया।वहीं पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर तफ्तीश में जुट गई है।
मालूम हो कि पीड़ित व्यक्ति का नाम विश्वास ठाकुर है और पैसे से ठीकेदार है और रांची में रहते हैं।बीते महीने 5 नवम्बर को सहरसा अपने निज आवास पर ग्रिल में ताला बंद कर सपरिवार रांची चले गए थे।कल बीते रविवार को चोरों ने घर को सुना देखकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है।चोरी की घटना की सूचना परोस के रहने वाले लोगों के द्वारा आज सोमवार को ठीकेदार के ससुर को दिया गया।उसके बाद ठीकेदार के ससुर के द्वारा पुलिस को सूचना दिया गया।सूचना मिलने के बाद पुलिस 2 घण्टे बाद घटना स्थल पर पहुंचकर तफ्तीश में जुटी।वहीं ठीकेदार अभी तक अपने सहरसा निज आवास नहीं पहुंच सका है।
Subscribe to my channel


