Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगाने को सीएम को भेजा पत्र

महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगाने को सीएम को भेजा पत्र

Spread the love

 

फिरोजाबाद। नगर विधायक मनीष असीजा द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र सौंपा गया। जिसमें नगर में महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित कराये जाने की मांग की।
मुख्यमंत्री को सौपे पत्र में नगर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि नगर फिरोजाबाद में विश्व विख्यात, यशस्वी शूरवीर योद्धा हिंदू हृदय सम्राट एवं महान स्वतंत्रता सेनानी महाराणा प्रताप की प्रतिमा जनपद फिरोजाबाद में स्थापित कराये जाने के लिये समस्त नगरवासियों एवं अनुयायियों द्वारा प्रतिमा को स्थापित कराये जाने का लगातार अनुरोध किया जा रहा है। जिला फिरोजाबाद में किसी भी स्थान पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित नहीं है। नगर फिरोजाबाद में महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित करने को लंबे समय से मांग की जाती रही है। लेकिन प्रतिमा अभी तक स्थापित नहीं हो पायी है। उन्होंने महाराणा प्रताप की प्रतिमा नगर फिरोजाबाद में स्थापित कराये जाने की मांग की

अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट फिरोजाबाद आवाज इंडिया लाइव

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com