बांदा जन साहस संस्था ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी मजदूर दिवस
जन साहस संस्था ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी मजदूर दिवस

ब्यूरो चीफ योगेंद्र प्रताप सिंह
*जन साहस संस्था ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी मजदूर दिवस*
दिनांक 18/12/2022 को जन साहस संस्था द्वारा संचालित माइग्रेंट रेशिलियेंश कोलाबोरेटिव कार्यक्रम के तहत व धीरेंद्र कुमार भारती (जिला समन्वयक) बांदा के मार्गदर्शन में रामलीला मैदान लेबर चौक (बांदा) में धीरेंद्र कुमार भारती जी के द्वारा बताया गया अंतरराष्ट्रीय प्रवासी दिवस हर साल 18 दिसंबर को मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य लोगों को इस बात के लिए शिक्षित करना है कि हर प्रवासी का सम्मान के साथ व्यवहार करना मूलभूत आवश्यकताओं में से एक है । यह दिन अंतरराष्ट्रीय प्रवासियों के सामने आने वाली चुनौतियों और कठिनाइयों के बारे में जागरूकता बढ़ाने का लक्ष्य रखता है इसके बाद बताया कि किस प्रकार Covid – 19 के कारण सबसे अधिक प्रवासी मजदूरों को चुनौतियों का सामना करना पड़ा है तथा बहुत से परिवारों को डॉकडाउन के समय पैदल चलकर अपने गांव आना पड़ा तथा बहुत से मजदूरों की नौकरियां चली गई एवम ऐसे ही बहुत से मजदूरों के साथ जन साहस संस्था माइग्रेंट रेशिलियेंश कोलाबोरेटिव के प्रोग्राम के साथ कार्य कर रही है जिसमे सुरक्षित पलायन व श्रमिकों के अधिकारों के बारे में श्रमिकों को विस्तार से जानकारी दी जाती है और इसके बाद जन साहस से प्रीति साहू जी (फील्ड ऑफिसर कम्युनिटी इंगेजमेंट) के द्वारा श्रमिकों के लिए चल रही जन कल्याणकारी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया इस कार्यक्रम में लगभग 70 से अधिक प्रवासी मजदूरों ने प्रतिभाग किया गया जिसमे लगभग 50 पुरुष मजदूर तथा लगभग 20 महिला मजदूर ने प्रतिभाग किया है। जिसमें बताया गया कि जन साहस संस्था देश के उत्तर प्रदेश व अन्य 12 राज्यों के 15 जिलों में प्रवासी मजदूरों के सशक्तिकरण को लेकर कार्य कर रही है जिसके तहत प्रवासी मजदूर तथा उनके परिवार के सदस्यों को सामाजिक सुरक्षा योजना के लाभ में सहायता करती है एवं यह सुविधा जन साहस संस्था द्वारा निशुल्क कराई जाती है तथा प्रवासी मजदूरों की मजदूरी का भुगतान न होने पर संस्था के मजदूर हेल्पलाइन नंबर का उपयोग मजदूर सहायता के लिए कर सकते है *18002000211* जिसमें मजदूर कॉल करके निशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं । कार्यक्रम में उपस्थित मजदूरों को बंधुआ मजदूरी, न्यूनतम मजदूरी, फोर्स लेबर एवं जन साहस संस्था द्वारा संचालित महिला हेल्पलाइन नंबर *180030002852* के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया गया तथा जिसमे मुख्य रूप से श्रमिक कार्ड के माध्यम से 13 तरह की योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक समझाया जिसमे कन्या विवाह सहायता योजना , मातृत्व शिशुहित लाभ , संत रविदास योजना योजना , निर्माण कामगार मृत्यु व दिव्यांगता सहायता योजना आदि प्रमुख हैं इसके साथ ही निराश्रित पेंशन , दिव्यांग पेंशन , वृद्धा पेंशन , राशन कार्ड , आयुष्मान भारत योजना , वन नेशन वन राशन कार्ड , ई श्रम कार्ड के बारे में विस्तार से जानकारी दी ।
Subscribe to my channel



