Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

आगरा बाह सीएचसी केंद्र पर गर्भवती महिलाओं के ऑपरेशन हुए शुरू

बाह सीएचसी केंद्र पर गर्भवती महिलाओं के ऑपरेशन हुए शुरू

Spread the love

बाह सीएचसी केंद्र पर गर्भवती महिलाओं के ऑपरेशन हुए शुरू

बाह। कस्बा बाह क्षेत्र स्थित सीएचसी केंद्र परिसर में बीते कई वर्षों से कोई महिला डॉक्टर तैनात नहीं होने के कारण कई गांव की प्रसूता गर्भवती महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। और उन्हें आगरा तक भागना पड़ता था। 4 वर्षों से महिला डॉक्टर चेहरा नहीं थी और कोई ऑपरेशन भी नहीं हो पा रही थे। कई बार लोगों ने इसकी शिकायत की मगर कोई सुनवाई नहीं हुई थी। 2 दिन पूर्व सीएचसी केंद्र का डीएम आगरा नवनीत चहल ने औचक निरीक्षण किया था। जिस पर लोगों ने महिला डॉक्टर तैनाती के लिए शिकायत कर आग्रह किया था। डीएम ने सीएचसी केंद्र पर महिला डॉक्टर तैनात के लिए सीएमओ को तत्काल निर्देश दिए थे। शनिवार को सीएससी केंद्र परिसर में महिला डॉक्टर सर्जन आशा सचान एवं महिला एस्थेटिक डॉक्टर स्नेह लता गुप्ता की तैनाती हुई। जहां शनिवार को गर्भवती प्रसूता महिला कामिनी ने ऑपरेशन से एक बच्ची को जन्म दिया। महिला डॉक्टर सर्जन आशा सचान द्वारा पहला ऑपरेशन किया गया। महिला डॉक्टर की तैनाती होने के बाद लोगों में खुशी भी देखने को मिली है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com