गढवा कांडी गोसांग मे एक गडेरी सहित लगभग 40 भेड की हत्या

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट।

कांडी प्रखंड अंतर्गत ग्राम गोसांग चिरकुटही बांध के पास अज्ञात बदमाशों ने 22 मार्च दिन मंगलवार को रात्रि में बेरहमी से पैर हाथ बांधकर भेड़ चराने वाले एक गडेरी सरयू पाल की हत्या तथा एक गडेरी प्रभु पाल को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया तथा लगभग 30से 40 भेड को भी पीट-पीटकर हत्या कर दिया।
जब सुबह बुधवार को गोसांग के नजदीकी ग्रामीणो ने देखा कि भेड़ी सहित गडेरी भी सोए हुए हैं तो नजदीक जाकर देखा तो कई भेड़ मृत पड़े हैं तथा एक गडेरी को हाथ पैर बांधकर हत्या किया गया है तथा एक गडेरी घायल पड़ा है।
उन लोगो ने सभी को बताया तथा यह घटना आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई तथा कांडी थाना को इस घटना के विषय में दूरभाष के माध्यम से सूचना दिया गया।
कांडी थाना प्रभारी है फैज रब्बानी अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जायजा लिया तथा घायल व्यक्ति को एंबुलेंस के माध्यम से सदर अस्पताल इलाज हेतु भेजा गया तथा मृत व्यक्ति को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेजा गया अभी हत्यारों की पुष्टि नहीं हो पाई है थाना प्रभारी ने बताया कि बहुत जल्द हत्यारों को गिरफ्त में कर लिया जाएगा।
Subscribe to my channel


