फिरोजाबाद महिलाओं को अपने ऊपर होने वाले अत्याचार से निजात पाने के लिए बनना होगा आत्मनिर्भर-पूजा सिकेरा
महिलाओं को अपने ऊपर होने वाले अत्याचार से निजात पाने के लिए बनना होगा आत्मनिर्भर-पूजा सिकेरा

फिरोजाबाद। आईवी इंटरनेशनल स्कूल में उत्तर प्रदेश मिशन शक्ति की चेयरमैन डा. पूजा सिकेरा ने कहा कि पुरुष प्रधान समाज में एक तरफ तो देवी की पूजा होती है और दूसरी ओर नारी का शोषण किया जाता है। महिलाओं को उनके ऊपर होने वाले अत्याचार से निजात पाना है तो उन्हें मजबूत और आत्मनिर्भर बनना होगा।
कार्यक्रम में नारी सशक्तिकरण पर बोलते हुए उत्तर प्रदेश मिशन शक्ति की चेयरमैन डा. पूजा सिकेरा ने कहा महिलाओं पर अत्याचार देवताओं के समय से चला आ रहा है जिसका उदाहरण महाभारत में द्रोपती का चीर हरण, माता सीता का अपमान आदि है। आज भी महिलाओं के साथ मानसिक, शारीरिक, सामाजिक अपराध होते हैं, परंपरा के कारण चुप कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि अब नारी को अपनी शक्ति पहचानी होगी और अपने ऊपर होने वाले अपराध का मजबूती से सामना करना होगा। पुरुष प्रधान समाज में हमेशा महिलाओं को पीछे करने का काम किया, जबकि प्रकृति और देश का संविधान हमारे साथ मतभेद नहीं करता तथा प्रकृति में पानी, हवा भी बराबर होती है और संविधान हमें कानून में बराबरी का हक देता है। उन्होंने कहा कि आज भी नारी के साथ देश में हर तीन मिनट में दहेज हत्या होती है और नो मिनट में महिलाओं के साथ रेप की घटना होती है। उन्होंने बताया कि 95 प्रतिशत महिलाओं के साथ क्राइम उनके परिवार, रिश्तेदार और आसपास रहने वाले लोग द्वारा किया जाता है। आपको अपने आसपास रहने वाले लोगों से अधिक सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने लड़कियों को अपनी सुरक्षा करने के लिए 5 टिप्स दिए और आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए। उन्होंने लड़कियों को अपनी सुरक्षा के लिए मार्शल आर्ट सीखने और अपने आप को मजबूत बनाने पर जोर दिया। साथ ही डाइट चार्ट एवं भारतीय कानून के बारे म
फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Subscribe to my channel


