Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा पहुंचे मथुरा

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा पहुंचे मथुरा

Spread the love

 

एंकर मंगलवार को ऊर्जा एवम नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा सबसे पहले वृन्दावन पहुंचकर उन्होंने ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया इसके बाद वे अमृत काल बजट संगोष्ठी को संबोधित करने के लिए मथुरा पहुंचे जहां बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित सभागार में उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ संगोष्ठी की इस मौके पर स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा़ उनका पुष्प माला एवं पटुका पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया इस मौके पर संगोष्ठी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार निरंतर ही गरीब असहाय किसानों मजदूरों एवं व्यापारियों के हित को लेकर सदैव प्रयासरत रही है हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट को लेकर उन्होंने कहा कि यह बजट न केवल देश की रीढ़ को मजबूत करेगा बल्कि किसान व्यापारी एवं मजदूर वर्ग के लोगों के लिए काफी राहत देने वाला होगा इस मौके पर उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से सरकार की जन लाभकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की अपील की साथ ही उन्होंने कहा प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार नित नए आयाम करने में सफल हो रही है यह सब जनता के अटूट प्रेम और विश्वास का नतीजा है उन्होंने कहा कि अगर इसी तरह उन्हें जनता का प्रेम और समर्थन मिलता रहा तो शीघ्र ही उत्तर प्रदेश देश का प्रथम दर्जे का राज्य होगा

फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com