सहरसा बिहार तरंग प्रतियोगिता में दो बच्ची बेहोश, सीएचसी सौरबाजार में इलाजरत
तरंग प्रतियोगिता में दो बच्ची बेहोश, सीएचसी सौरबाजार में इलाजरत

रिर्पोट- ललन कुमार सहरसा बिहार
स्लग- तरंग प्रतियोगिता में दो बच्ची बेहोश, सीएचसी सौरबाजार में इलाजरत
एंकर- बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कांप में गुरुवार को संकुल स्तरीय जूनियर स्पोर्ट्स तरंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। संकुल स्तरीय इस प्रतियोगिता में संकुल में पढ़ने वाले विद्यालयों के अलग-अलग बच्चों ने ऊंची कूद, लंबी कूद एवं दोड़ आदि में भाग लिया था। प्रतियोगिताओं में बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। खास तौर पर लड़कियों ने कबड्डी एवं दौड़ प्रतियोगिताओं में दर्शकों का दिल जीत लिया। तरंग प्रतियोगिता दौड़ में भाग ले रहे कांप पश्चिमी पंचायत के वार्ड नंबर 12 निवासी मोहम्मद परवेज आलम के पुत्री अजमेरी खातून एवं वार्ड नंबर 6 के सिकंदर यादव के पुत्री नूतन कुमारी जमीन पर गिर गए और बेहोश हो गए। विद्यालय के शिक्षक आलोक कुमार ने आनन-फानन में दोनों बच्ची को एंबुलेंस से सीएचसी सौरबाजार ले जाया गया जहां दोनों बच्ची इलाजरत है। दोनों जख्मी बच्ची ने बताया कि सुबह से भूखे हुए थे उसी दौरान दौड़ में भाग लिए बेहोश होकर जमीन पर गिर गए हमें पता ही नहीं चला सीएचसी सौरबाजार कौन सर लाए हैं। विद्यालय के शिक्षक आलोक कुमार ने बताया कि तरंग प्रतियोगिता में किसी प्रकार की सुविधा नहीं है। केवल एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध कराया गया था। विद्यालय में बच्चों के बीच खाने पीने की भी व्यवस्था नहीं की गई थी। इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार से मोबाइल पर संपर्क करना चाहा लेकिन मोबाइल फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा।
Subscribe to my channel



