Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

चित्रकूट तहसील राजापुर में बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने 9 सूत्री ज्ञापन प्रमोद झा जी एसडीएम राजापुर को सौंपा

तहसील राजापुर में बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने 9 सूत्री ज्ञापन प्रमोद झा जी एसडीएम राजापुर को सौंपा

Spread the love

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़

चित्रकूट जनपद के तहसील राजापुर में आज जिला बार एसोसिएशन ( बांदा ) के तत्वावधान में चित्रकूट , महोबा , हमीरपुर अपने अपने जिला बार एसोसिएशन व तहसील बार एसोसिएशन के माध्यम से सरकार का ध्यानकर्षण करने हेतु ज्ञापन देकर व 1-12-2022 को समस्त बार एसोसिएशन जिला व तहसील बार एसोसिएशन द्वारा न्यायिक कार्यो से विरत रहने का निर्णय हुआ। जिसमें देश के लगभग 40 लाख विधि व्यवसाय से जुड़े अधिवक्ताओं को जिनमें 90% अधिवक्ता साथियों को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने हेतु शासन के माध्यम से मिलने वाली अपनी 9 मांगो को लेकर राजापुर एस डी एम श्रीमान् प्रमोद झा जी को तहसील बार एसोसिएशन राजापुर के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने ज्ञापन सौंपा।
मौके पर तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष श्री नरेन्द्र शुक्ला एडवोकेट की अगुवाई में सचिव रामअभिलाष पांडे , देवकीनंदन मिश्र,राजप्रताप आनंद , विनय कुमार पाण्डेय,अनुज शुक्ला,अखिलेश द्विवेदी, जन्मेजय शुक्ल,बीरबली यादव,नमित पाण्डेय,सौरभ मिश्र सहित तहसील राजापुर के समस्त सम्मानित अधिवक्तागण शामिल रहे।

मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com