चित्रकूट नदियों का सीना चीर रहे हैं बालू माफियाओ के बुलडोजर
नदियों का सीना चीर रहे हैं बालू माफियाओ के बुलडोजर

बुंदेलखंड उत्तर प्रदेश न्यूज़
नदियों का सीना चीर रहे हैं बालू माफियाओ के बुलडोजर
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी बाबा का दावा है, कि यू पी के सभी भ्रष्टाचारियों को हमनें सबक सिखा दिया, भ्रष्टाचारियों के ऊपर हमने बुल्डोजर चला दिया।
हमनें पूरे उत्तर प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त कर दिया,
भ्रष्टाचार करने वाली प्रजाति को विलुप्त कर दिया।
मगर सच्चाई ये है कि योगी बाबा का बुल्डोजर अपने रास्ते से भटक रहा है। भ्रष्टाचारियों पर चलने वाला बुल्डोजर भ्रष्टाचारियों के हो इशारे पर मटक रहा है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं भ्रष्टाचारियों पर चलने वाला बाबा जी का बुल्डोजर भ्रष्टाचार में डूब रहा है। जीरो टालरेंस वाली सरकार है इस बात का चर्चा अखबारो में भी खूब रहा है। योगी बाबा लाख दावा करें मगर नदियों का सीना चीरकर अवैध खनन कर रहे इन माफियाओं को रोंकने का उनके पास कोई उपाय नहीं है? एनजीटी के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए बाबा के बुल्डोजर अवैध खनन कर रहे हैं,क्या मां का दर्जा प्राप्त नदियों के ऊपर ये अन्याय नहीं है?
हम आपको बुंदेलखंड में चल रहे अवैध खनन की ताजा तस्वीरें दिखा रहे हैं। जहां पर बाबा के बुल्डोजरो से नदियों के सीने चीरे जा रहे हैं। हमीरपुर जनपद के भुजपर, चंदवारी घुरौली, टोला खंगारन, रिरुआ बिसरिया आदि कई जगहों पर खनन माफिया अवेध खनन कर रहे हैं। मगर यहां का शासन प्रशासन पूरी तरह से अपंग और अपाहिज हो चुका है। खनन माफियाओ का अवैध खनन का धंधा जोरों पर है और शासन प्रशासन माफियाओं के पैरों पर है।
ये अवैध खनन जनपद में जोरों से चलाया जा रहा है।
सत्ताधारियों का हांथ है ऐसा बताया जा रहा है। भगुआ रंग का बुल्डोजर भगुआ गमछा वालों के इशारे पर खुलेआम चल रहा है। कहने को तो उत्तर प्रदेश का पुलिस प्रशासन बहुत सक्त है, मगर अवैध खनन रोकने में नाकाम चल रहा है। छोटे से छोटे क्राइम करने वालों के लिए पुलिस द्वारा तरह तरह के अभियान चलाए जाते हैं,और अपराधि धर दबोचे जाते हैं। मगर नदियों का सीना चीर रहे इन भगुआ रंग के बुल्डोजरों को पकड़ने में शासन प्रशासन क्यों नाकाम हो रहा है। ये एक बड़ा और गम्भीर सवाल है?
लिखने वाले लिखते नहीं बिके जा रहे हैं।
और जो लिखते हैं उनपर मुकदमें लिखे जा रहे हैं।
अवैध खनन ओवर लोडिंग उत्तर प्रदेश के लिए आम बात हो गई है। सूत्रों द्वारा जानकारी प्राप्त
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया
Subscribe to my channel


