Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद जनपद में बढते वायु प्रदूषण को लेकर डीएम ने की चिंता व्यक्त

जनपद में बढते वायु प्रदूषण को लेकर डीएम ने की चिंता व्यक्त

Spread the love

फिरोजाबाद: जनपद में बढते वायु प्रदूषण को लेकर डीएम ने की चिंता व्यक्त

-बैठक में अधिकारियों से पोल्यूशन फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी रवि रंजन की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में वायु प्रदूषण को नियंत्रण किए जाने के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद की वायु प्रदुषण पर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि वायु गुणवत्ता में सुधार हेतु प्रदूषण विभाग द्वारा जो माइक्रोप्लान तैयार किए गया है, उस पर सभी सम्बन्धित विभाग गम्भीरता के साथ कार्य करें।

उन्होने शहर में कूड़ा कचरा जलाए जाने एवं कोयले की भट्टियां संचालित किए जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए नगर निगम के अधिकारियांे को निर्देश दिए कि वह कर्मचारियों की अलग-अलग टीमें बनाकर प्रातः काल में शहर में दौडाए। कूडा कचरा जलाने वाले व कोयले की भटिटयां चलाने वाले पर सख्ती से कार्यवाही करते हुए जुर्माना लगाए। इस पर नगर निगम के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी हाल ही में कूडा जलाने वाले 10 लोगों पर कार्यवाही करते हुए 45000 का जुर्माना वसूला गया है। जिलाधिकारी ने इस कार्यवाही को और अधिक बडे स्तर पर चलाने के निर्देश दिए।

उन्होने कहा कि शहर में पोल्यूशन फैलाने वालों पर सख्ती से कार्यवाही की जाए। उन्होने निर्देश दिए कि शहर के चैराहों पर लाल बत्ती होने पर खडे़ हुए वाहन के इंजन को उस दौरान बंद रखा जाए। उन्होने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह सुनिश्चित करें कि इन निर्देशों का एनाउंसमेंट चैराहों पर लगे आईटीएमएस के साउण्ड स्पीकरों से कराया जाए। उन्होने सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए कि बिन

फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com