Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद घर से खींच गली में लाकर महिला को जमकर पीटने का वीडियो वायरल

घर से खींच गली में लाकर महिला को जमकर पीटने का वीडियो वायरल

Spread the love

घर से खींच गली में लाकर महिला को जमकर पीटने का वीडियो वायरल

घर से खींच गली में लाकर महिला को जमकर पीटने का वीडियो वायरल

थाना रसूलपुर क्षेत्र नया रसूलपुर नींबू वाला बाग का बताया गया मामला
पीड़िता एम्बुलेंस के माध्यम से आई जिला अस्पताल, मीडिया से बयाँ किया दर्द
फ़िरोज़ाबाद-थाना रसूलपुर क्षेत्र नया रसूलपुर नींबू वाला बाग पर एक महिला को उसके घर से खींचकर उसकी चार बहने, जीजा व उसके दो बेटों ने गली में लाकर जमकर पीटा, इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया जो कि सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, महिला एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार को जिला अस्पताल लाई गई।
जहां उसने मीडिया को बताया कि उसका नाम प्रीती गुप्ता है उसकी माँ ने मकान उसके नाम कर दिया था जिसे ख़ाली कराने की मंशा से उसकी चार बहने, जीजा व उसके दो बेटों ने घर आकर खींचकर गली में ले गए और बुरी तरह पीटा, उनका कहना था इस घर से वह निकल जाए, बताया फिर वह थाने गई शिकायत करने, किसी ने कोई सुनवाई नहीं की, एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार को जिला अस्पताल लाया गया। जहां मीडिया को सारी बात बताई। फिलहाल उसका उपचार कराया गया।

फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com