Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद सीएमओं को ज्ञापन देते कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी साथ में महानगर अध्यक्ष साजिद बेंग एवं अन्य कांग्रेसियों ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

सीएमओं को ज्ञापन देते कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी साथ में महानगर अध्यक्ष साजिद बेंग एवं अन्य कांग्रेसियों ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

 

फिरोजाबाद। पिछले वर्ष डेंगू के कारण हजारों लोगों को अपने प्राणों से हाथ धोने पड़े थे। इस वर्ष भी डेंगू पुनः अपने पैर पसार रहा है। उसको देखते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी चिंता जाहिर करते हुए समस्त जिला एवं शहर अध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक करें और बेहतर सुविधा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग के लोगों से संपर्क करें।
इसी क्रम में शनिवार को जिला व महानगर कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल जिला मुख्यालय पहुंचा। जहाॅ प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. दिनेश कुमार प्रेमी को एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें कहा है कि पिछले वर्ष जनपद में डेंगू से जनमानस की बहुत बड़ी हानि हुई थी। इस वर्ष भी जनपद में डेंगू पैर पसार चुका है। उन्होंने सीएमओ से बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्थाएं के इतंजाम किये जाने की मांग की है। जिससे डेंगू के कारण कोई जान हानि हो सके। जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि जनपद में कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को डेंगू के प्रति तथा साफ सफाई के प्रति जागरूक करेगा। जिससे डेंगू को फैलने से रोका जा सके। महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के समस्त कर्मचारी पूरी ताकत के साथ इसे रोकने में अपना सहयोग दें। जिससे पुनः डेंगू के कारण जनहानि ना हो सके। ज्ञापन देने वालों में जिला उपाध्यक्ष मनोज भटेले, राम शंकर राजोरिया, लाला राईन गांधी,मजहर बेग आदि मौजूद रहे।

फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com