सहरसा बिहार सांसद ने किया बैजनाथपुर में छठ घाटों का उद्घाटन
सांसद ने किया बैजनाथपुर में छठ घाटों का उद्घाटन

रिर्पोट- ललन कुमार सहरसा बिहार
स्लग- सांसद ने किया बैजनाथपुर में छठ घाटों का उद्घाटन
एंकर- बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार प्रखंड अंतर्गत बैजनाथपुर गांव पटेल चौक स्थित डां जवाहर यादव के आवास परिसर में रविवार की देर संध्या को सांसद दिनेश चन्द्र यादव ने मानकी छठ घाट का फीता काटकर उदघाटन किया। मौके पर मैया जागरण का भी कार्यक्रम समाजसेवी पिंकी देवी के नेतृत्व में आयोजित की गई।
आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि छठ घाट के निर्माण से सामाजिक व आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सोच हैं कि बिहार के सभी छठ घाटों को मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना से निर्माण हो। ताकि बिहार के छठ व्रतियों को पूजा अर्चना करने में किसी तरह की परेशानी नहीं हो। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकार में विकाश की गंगा बहा दिया गया है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में हर टोले महोल्ले सड़क का निर्माण किया गया है। इस मौके पर डॉक्टर जवाहर यादव, भार्गव यादव,राजद युवा जिला अध्यक्ष भारत यादव, संतोष कुमार, सरपंच अरुण कुमार, अधिवक्ता उमेश यादव, सेवा निवृत्त शिक्षक कमलेश्वरी यादव, सुभाष प्रसाद यादव, अनमोल यादव, प्रमोद यादव, रामकुमार यादव, श्यामसुन्दर यादव, गजेन्द रजक, संजय रजक समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Subscribe to my channel



