Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद भागवत कथा में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव

भागवत कथा में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव

Spread the love

*भागवत कथा में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव*

अरुण अग्रवाल(तहसील ब्यूरो) खेरागढ़:-
आगरा फतेहपुर सीकरी रोड पर ग्राम सहारा के मंगलम पैलेस में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथा व्यास नरेंद्र वशिष्ठ जी महाराज ने अपने श्री मुख से रविवार को प्रहलाद चरित्र, बामन बली चरित्र सुनाया गया इसके बाद भगवान का श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से भक्तों ने मनाया गया।
कृष्ण जन्मोत्सव बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। संगीत टीम ने कृष्ण भजन सुनाई।जिन्हें सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। कथा व्यास नरेंद्र वशिष्ठ जी महाराज कि भक्ति से ही मुक्ति मिलती है। भगवान से मिलने का कोई न कोई बहाना ढूंढते रहना चाहिए। प्रभु की भक्ति वैराग्य विचार ज्ञान और हरि से मिलने का मार्ग बता देती है। ध्रुव जैसी भक्ति से ही भगवान मिलते हैं। भगवान से मिलना आसान नहीं होता। उनको पाने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति का होना आवश्यक है। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया। पूरा पंडाल गुब्बारों से सजा हुआ था। सभी को माखन मिश्री खिलौने टॉफियां आदि वितरित की गई।
इस दौरान यजमान रामेश्वर दयाल शर्मा, केशव देव, ओम कांत ऋषि कांत, योगाचार्य केसी लवानिया, अविनाश शर्मा खेरागढ़, दिनेश रावत, वीरपाल सिंह चाहर आदि लोग उपस्थित रहे।

फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com