Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद एसएसपी फिरोजाबाद द्वारा परेड ग्राउण्ड में ली गयी शुक्रवार परेड की सलामी

एसएसपी फिरोजाबाद द्वारा परेड ग्राउण्ड में ली गयी शुक्रवार परेड की सलामी

Spread the love

 

बीट आरक्षियों / हल्का इंचार्जों को आमजनों से मधुर व्यवहार करने एवं बीट क्षेत्र की जानकारी रखने के लिए किया निर्देशित ।

आज दिनांक 28-10-2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड पर शुक्रवार परेड की सलामी ली गयी । परेड का संचालन क्षेत्राधिकारी लाइन श्री अभिषेक श्रीवास्तव द्वारा किया गया । महोदय द्वारा परेड में उपस्थित सभी अधिकारी / कर्मचारीगण का टर्न आउट चैक कर की जा रही ड्रिल का बारीकी से निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।

महोदय द्वारा परेड में उपस्थित चौकी / हल्का प्रभारी व बीट आरक्षियों को अपनी-अपनी बीट में घटित होंने वाली छोटी से छोटी घटनाओं पर संज्ञान लेते हुए बीट लिखवाने, अनुशासन में रहने साथ ही अपनी बीट की अच्छी जानकारी व आमजन के साथ अच्छा व्यवहार रखने सम्बन्धी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए एवं सी-प्लान एप को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु सभी बीट आरक्षियों / हल्का इंचार्जों को सी प्लान के जरिए अपने क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों से वार्ता करने हेतु निर्देशित किया गया ।

परेड के उपरान्त महोदय द्वारा पुलिस लाइन परिसर में बने परिवार कल्याण केन्द्र, रीडिंग रूम, भोजनालय, आटा चक्की, रेडियो शाखा, व्यायामशाला, एमटी कार्यालय, डायल-112 पीआरवी आदि का निरीक्षण किया गया एवं साफ सफाई रखने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये ।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर / ग्रामीण, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक लाइन एवं पुलिस के अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

फिरोजाबाद से नाराज इंडिया लाइव से जिला प्रभारी अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com