Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खावरी का स्वागत करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी एवं अन्य

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खावरी का स्वागत करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी एवं अन्य

Spread the love

 

कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खावरी का किया स्वागत
फिरोजाबाद। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खावरी, प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव तथा प्रदेश सचिव एवं जिला फिरोजाबाद के प्रभारी आशुतोष दीक्षित का दिल्ली से लखनऊ जाते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे से उतरते हुए जनपद की सीमा पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खावरी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पूरी ताकत के साथ आगामी निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरी ताकत के साथ संघर्ष करें। स्वागत करने वालों में कमलेश जैन, मनोज भटेले, शशि शर्मा, दाऊद खान, मुकेश गॉड, प्रतिमा पाल, दुष्यंत धनगर, चंद्रकांत यादव, शमीम कुरेशी, विजय चतुर्वेदी, संत कुमार, अमर सिंह (एडवोकेट), खजांची दिवाकर, रामशंकर राजोरिया, धीरेंद्र सिंह जुरैल, हरेंद्र शर्मा, कौशल यादव आदि मौजूद रहे।

फिरोजाबाद से आवाज इंडिया लाइट से जिला प्रभारी अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com