Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

चित्रकूट पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दीपावली के शुभ अवसर पर पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों हेतु बने सलून का उद्घाटन किया गया एवं पुलिस कर्मियों के बच्चों के साथ दीपावली मनाई गई

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दीपावली के शुभ अवसर पर पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों हेतु बने सलून का उद्घाटन किया गया एवं पुलिस कर्मियों के बच्चों के साथ दीपावली मनाई गई

Spread the love

* चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़

प्रेस नोट:-चित्रकूट पुलिस
*
*पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दीपावली के शुभ अवसर पर पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों हेतु बने सलून का उद्घाटन किया गया एवं पुलिस कर्मियों के बच्चों के साथ दीपावली मनाई गई*

आज दिनांक 24.10.2022 को दीपावली के शुभ अवसर पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अतुल शर्मा द्वारा पुलिस लाइन में नवनिर्मित पुलिसकर्मियों हेतु सैलून का अपने कर कमलों से फीता काटकर लोकार्पण किया गया । इस सैलून के खुल जाने से पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन में ही कटिंग सेविंग आदि की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी ।
ततपश्चात महोदय द्वारा पुलिस लाइन में आवासित पुलिसकर्मियों के बच्चों के साथ दीपावली मनाई गई । इस दौरान महोदय द्वारा बच्चों के साथ पटाखे जलाए गए एवं बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया । कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई ।
तत्पश्चात महोदय द्वारा पुलिस लाइन में आवासित पुलिस परिवार के मध्य रंगोली प्रतियोगिता कराई गई जिसमें श्रीमती तारा देवी पत्नी रामजीवन यादव को प्रथम स्थान, श्रीमती रंजना पत्नी जितेंद्र कुशवाहा को द्वितीय स्थान एवं श्रीमती चंदा देवी पत्नी हरगोविंद अहिरवार को तृतीय स्थान पर आने पर पुरस्कृत किया गया ।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइंस श्री एसपी सोनकर, प्रतिसार निरीक्षक श्री सुमेर सिंह, पीआरओ श्री प्रदीप कुमार पाल, स्टोर प्रभारी उ0नि0 श्री रामदीन, उ0नि0 श्री गंगाचरण एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे ।

मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com