Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार डॉक्टर बने भगवान सड़ी हुई किडनी निकालने के बाद मरीज की बची जान

डॉक्टर बने भगवान सड़ी हुई किडनी निकालने के बाद मरीज की बची जान

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*एंकर :-* किसी ने सही कहा है मारने वाले हैं भगवान बचाने वाले है भगवान जी हां बिहार के सहरसा में एक ताजा मामला सामने आया है जहां डॉक्टर अभिनव कुमार सिंह के सूझ बूझ से एक मरीज की जान बच सकी है।
दरअशल मामल यह है कि मधेपुरा जिले के घेलाड़ थाना अंतर्गत घोपा निवासी सत्रुघ्न सादा की एक किडनी मात्र 08 प्रतिशत काम करने के लायक बची हुई थी। उन्होंने अपना ईलाज डॉक्टर अभिनव कुमार सिंह एमबीएबीएस, एम एस जेनरल सर्जन से सहरसा नया बाजार में करवाना शुरू किया। इलाज के दौरान पता चला उनका एक किडनी खराब है तो मरीज ने अन्य जगहों पर भी इनकी जांच करवाई। जांच के दौरान पता चला वास्तविक में इनका एक किडनी खराब है तो पुनः मरीज डॉक्टर अभिनव कुमार सिंह के पास आया।
मरीज के पुनः आने पर डॉक्टर अभिनव कुमार सिंह ने उनका ईलाज शुरू किया और मरीज सत्रुघ्न सादा की बैकार किडनी को निकाल दिया जिसके बाद मरीज की जान में जान आयी और मरीज बच सका। मरीज की बेटी रीना कुमारी ने बताई की मेरे पापा की किडनी खराब थी डॉक्टर साहब के कारण उनकी जान बच सकी। किडनी खराब की जांच करवाने के लिए हमलोग बाहर भी गए वहां भी पता चला की किडनी में पथल है साथ ही किडनी खराब हो गयी है। उन्होंने बताई की अब पापा की तबीयत खाफी ठीक है।
वहीं इस मामले को लेकर डॉक्टर अभिनव कुमार सिंह ने बताया कि मरीज का जांच के दौरान पता चला किडनी खराब है। लेकिन पुनः बेहतर जांच हेतु मरीज को पटना भेजा गया जहां पुनः यह पुष्टि हुआ कि मरीज के किडनी में पथल है और बायां किडनी खराब है। पटना से आने के बाद मरीज का सफल ऑपरेशन किया गया अब मरीज पूर्णतया ठीक है।
*BYTE :-* डॉक्टर अभिनव कुमार सिंह।
*BYTE :-* रीना देवी परिजन।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com