Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार ग्रामीण विकास सेवा संस्थान का तीसरा पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

ग्रामीण विकास सेवा संस्थान का तीसरा पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

Spread the love

रिर्पोट – ललन कुमार सहरसा बिहार

एंकर- बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार प्रखंड अंतर्गत रविवार को ग्रामीण विकास सेवा संस्थान के प्रधान कार्यालय प्रांगण गम्हरिया में धनतेरस, दिपावली एवं आस्था का महा पर्व छठ पूजा को लेकर सैकड़ों बच्चों के बीच पुरस्कार का वितरण किया गया। जिसकी अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष संतोष कुमार ने की। मंचासिन सभी अतिथियों को संस्थान परिवार की ओर सम्मानित किया गया। पैक्स अध्यक्ष संतोष कुमार ने अपने संबोधन में संस्थान के विधी – व्यवस्था का काफी तारीफ किया। उन्होने बेटी पढ़ाओं, बेटी बचाओं पर विस्तार रूप से चर्चा की।
समारोह में मुख्य रूप जिला पार्षद प्रतिनिधि सह जदयू नेता अमर यादव ने बच्चों के अनुशासन  के साथ – साथ उनकी सूझ बूझ की काफी तारिफ की, हालांकि बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओं योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए टीम गठित की गई।
काउंसिल ऑफ जेएसडी के संस्थापक सुमंत राव उर्फ बबलू सम्राट ने कहा कि बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओं में बेहतर कार्य करने वाले बालिकाओं को बेहतरीन पुरस्कार दी जाएगी। उन्होने कहा कि  बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम को अधिक सफल बनाने में  हम सभी को प्रयास करना अति आवश्यक जरूरी है। ताकि सभी बेटी को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। संस्थापक ललन कुमार ने मंचासीन सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आप लोगों का सहयोग जरूरी है। कोसी कमिश्नरी क्या बिहार के हर जिले एवं प्रखंड के सभी पंचायतों में ग्रामीण विकास सेवा संस्थान को प्रत्येक घर-घर पहुंचाना है। मौके पर
संस्थापक प्रभारी त्रिभुवन कुमार, जदयू नेता  रामशंकर कुमार, खजूरी पैक्स अध्यक्ष संतोष कुमार, राजद नेत्री प्रियंका मेहता, हनुमान दास त्यागी, मिथिलेश कुमार, विनोद कुमार, दिनेश यादव, समाज सेवी संतोष समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com