गढवा: *कांडी पुलिस की बड़ी करवाई हथियार के साथ दो लोग गिरफ्तार।*

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट।

गढ़वा जिला के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पतिला निवासी देव प्रसाद के 70 वर्षीय पुत्र विश्वनाथ प्रसाद ने कांडी थाना में शनिवार को एक लिखित आवेदन दिया था जिसमें लिखा हुआ था कि सिद्धनाथ प्रसाद के 2 पुत्र संतोष कुमार, संजीव कुमार उर्फ बबलू कुमार ने मेरे दरवाजा के सामने आए और मुझे गाली गलौज करने लगे,उनलोग के पास अवैध हथियार था अवैध हथियार से दो राउंड फायरिंग भी किया लेकिन गोली मुझे और मेरे परिवार वालों को किसी को भी नहीं लगी क्योंकि डर से हम लोग दरवाजा बंद कर दिए थे एवं मुझे जान से मारने की धमकी भी दिया है।
इस लिखित आवेदन के आलोक में कांडी पुलिस द्वारा एक विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई जिसमें संतोष कुमार संजीव कुमार उर्फ बबलू को पतिला गांव से ही गिरफ्तार किया गया एवं अभियुक्तों की निशानदेही पर इन लोगों के पास से अवैध सामानो का बरामदगी किया गया। घटना के विषय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए गढ़वा डीएसपी ने बताया कि संतोष कुमार संजीव कुमार एवं विश्वनाथ प्रसाद के बीच आपसी जमीनी विवाद था जिसमें विश्वनाथ प्रसाद ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया था जिसमें लिखा हुआ था कि संजीव कुमार एवं संतोष कुमार मुझे गाली गलौज किया एवं अवैध हथियार से फायरिंग किया गया इसी लिखित आवेदन के आलोक में दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तारकर जेल भेज दिया गया है एवं जिसके पास से एक देसी लोडेड कट्टा जिसके अंदर एक फायर राउंड लोड था। एक 7.65 का सिल्वर रंग का पिस्टल जिसके अंदर तीन जिंदा कारतूस लोड था। एक पिस्टल का मैग्नीज जिसके अंदर चार राउंड 7 पॉइंट 6 5 का गोली भरा हुआ था 5 राउंड आठ एमएम का जिंदा गोली तीन राउंड 12 एमएम जिंदा कारतूस एक ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का कागजात का डब्बा जिसके अंदर तीन राउंड 7 पॉइंट 6.5 एमएम का गोली भरा हुआ था।
इस छापामारी में पुलिस निरीक्षक मझिऑव अंचल संजय कुमार खा खा पुलिस अंचल निरीक्षक राहुल कांडी थाना सुमन कुमार शर्मा कांडी थाना हवलदार डोमन मोची आरक्षी 338 अनूप कुमार आरक्षी 299 रामसूरत राम आरक्षित 294 रंजीत कुमार इत्यादि शामिल थे।
Subscribe to my channel



