फिरोजाबाद निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की हुई बैठक
निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की हुई बैठक

टूंडला फिरोजाबाद
टूंडला: निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की हुई बैठक
टूंडला। भारतीय जनता पार्टी की आवश्यक बैठक बड़े हनुमान मंदिर आरा मशीन पर तथा दूसरी बैठक जैन गली, तीसरी बैठक, चैथी बैठक बल्देव रोड पर, पांचवीं बैठक टूंडली रोड पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष रुपेश शुक्ला ने की तथा संचालन नगर उपाध्यक्ष डॉ गौतम सिंह ने किया।
इस दौरान जिला अध्यक्ष वृंदावन गुप्ता ने कहा कि आगामी निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व पूरी तरह से तैयार है। प्रत्येक वार्ड में वार्ड प्रभारी एवं संयोजक नियुक्त किए गए। इनके द्वारा वार्ड में अठ्ठारह वर्ष पूर्ण कर चुके युवा एवं युवतियों को मतदाता बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
निकाय चुनाव के जिला संयोजक दीपक राजोरिया ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के आव्हान पर समूचे जनपद में नगर निकाय एवं नगर पंचायतों में अधिक से अधिक प्रत्याशियों को विजयश्री प्राप्त हो इसको लेकर भाजपा पदाधिकारी पूरी तरह से तैयार है। समय-समय पर भाजपा पदाधिकारियों द्वारा प्रत्येक बूथ पर जाकर लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत करा रहे हैं और लाभ भी प्राप्त करा रहे हैं।
बैठक में एससी मोर्चा बृजक्षेत्र सहप्रभारी रामतीर्थ सिंह चक, जिलामंत्री संजय परमार, दिनेश गुप्ता, पुष्पेंद्र गुप्ता, महेंद्र झा, मुकेश पचैरी, ईश्वरा नन्द सारस्वत, राजेंद्र सिंह, राहुल जैन, जिला प्रभारी अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट अनिल गुप्ता मामा, विजय प्रजापति, गुड्डा जैन, अल्ताफ अहमद, मनोज गुप्ता, बीना गुप्ता, मयंक ठाकुर, रवि चैहान, नीरज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
फिरोजाबाद से आवाज इंडिया लाइव से जिला प्रभारी अरविंद कुमार श्रीवास्तव की
Subscribe to my channel

